Pandya Store Off Air: कंवर ढिल्लों ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टीम के लिए बुरा लग…

Pandya Store
Pandya Store Going Off Air: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल पंड्या स्टोर ने अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. ये सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाए रखता है. हालांकि जल्द ही शो ऑफएयर होने वाला है. अब कंवर ढिल्लों ने इसपर बात की है.
Pandya Store Going Off Air: रोहित चंदेल, प्रियांशी यादव स्टारर टेलीविजन शो पंड्या स्टोर सबसे पसंदीदा हिंदी सीरियल में से एक रहा है. यह शो अक्सर टॉप 5 टीआरपी लिस्ट में रहता है और सोशल मीडिया पर इसकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में सीरियल में 5 साल का लीप आया था. जिसके बाद दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आने लगी. पिछले महीने रेटिंग में गिरावट देखने के बाद चैनल ने पंड्या स्टोर की जगह एक नया शो लाने का फैसला किया. जिससे यह साफ हो गया कि पॉपुलर सीरियल ऑफएयर होने वाला है.
कंवर ढिल्लों ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी
कंवर ढिल्लों ने टेलीचक्कर से बात करते हुए कहा, जब उन्हें शो के खत्म होने के बारे में पता चला तो काफी बुरा लगा था. एक्टर ने कहा, “मैं अलग हो गया हूं और मुझे टीम के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि शो की वजह से लगभग 30-400 लोगों के घर चले रहे हैं और जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो मुझे बहुत प्यार और सपोर्ट मिलता है, क्योंकि मैंने 1 साल के लिए काम किया है. सच में क्रू के लिए काफी बुरा लग रहा है.”
Also Read- Pandya Store: क्या ऑफएयर हो रहा है पंड्या स्टोर, रोहित चंदेल ने खोला सस्पेंस, कही ये बात
Also Read- TRP Report Week 21: अनुपमा को इस सीरियल ने दी कड़ी टक्कर, जानें बाकी शोज की क्या रही रेटिंग
पंड्या स्टोर को कंवर ढिल्लों ने बताया खूबसूरत शो
कंवर ढिल्लों ने पंड्या स्टोर को ‘खूबसूरत शो’ कहा और कहा कि इसने चैनल के लिए अच्छी टीआरपी पैदा की. उन्होंने स्टोरीलाइन में लीप लाने पर भी नाराजगी जताई. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंवर ढिल्लों वर्तमान में उड़ने की आशा में नजर आ रहे हैं. सह-कलाकार नेहा हरसोरा का यह शो सोमवार से रविवार तक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.
भावेन मकवाना ने सीरियल के ऑफयर होने को किया था कंफर्म
शाबाज अब्दुल्ला उर्फ भावेन मकवाना ने फिल्मीबीट संग बातचीत में पंड्या स्टोर के इस महीने के अंत में बंद होने की खबर की पुष्टि की. अभिनेता ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जीवन में जो कुछ भी शुरू होता है, उसे एक न एक दिन खत्म होना ही पड़ता है. यह बहुत सरल है… जीवन का चक्र इसी को कहते हैं. मैं इस बात से परेशान हूं कि पंड्या स्टोर इतने लंबे समय तक चलने के बाद ऑफ-एयर हो रहा है, लेकिन मुझे पता है कि मुझे जल्द ही कोई और प्रोजेक्ट मिलेगा, लेकिन हां, मैं पंड्या स्टोर के इन दिनों को याद करूंगा. मैं सेट को, पूरी टीम को मिस करूंगा.”
Also Read- Pandya Store के ऑफएयर होने पर धवल ने तोड़ी चुप्पी, रोहित चंदेल बोले- शो के अचानक बंद…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










