Pandya Store: क्या ऑफएयर हो रहा है पंड्या स्टोर, रोहित चंदेल ने खोला सस्पेंस, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Pandya Store

Pandya Store

Pandya Store: टीआरपी में टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाए रखने वाला शो पंड्या स्टोर को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सीरियल जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. शो माटी से बंधी डोर इसके रिप्लेस करेगी. हालांकि अब रोहित चंदेल ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Pandya Store: पंड्या स्टोर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शोज में से एक है. टीआरपी चार्ट में भी ये अक्सर टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखता है. सीरियल साल 2020 में किंशुक महाजन और शाइनी दोशी के साथ शुरू हुआ था, लोगों को कहानी पसंद आई और कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग की भी सराहना की गई. शो में कंवर ढिल्लों और ऐलिस कौशिक ने भी अभिनय किया. बाद में, शो ने लीप लिया और मेकर्स ने रोहित चंदेल और प्रियांशी यादव को मेन लीड के तौर पर दिखाया. यह शो 3 साल से अधिक समय से सफलतापूर्वक चल रहा है.


क्या पंड्या स्टोर बंद हो रहा है?
रोहित और प्रियांशी अभी भी सीरियल का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि शो जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है. हाल ही में, सीरियल इमली ऑफ-एयर हो गया और कहा जा रहा था कि अंकित गुप्ता और रुतुजा बागवे स्टारर माटी से बंधी डोर शो की जगह लेगी. हालांकि, बाद में खबरें आई कि नया शो इमली की जगह नहीं बल्कि पंड्या स्टोर की जगह लेगी.

Also Read- Pandya Store में आएगा लीप, सिर्फ एक किरदार को छोड़ सारे एक्टर्स होंगे बाहर! ‘शिवा’ बोले- मुझे पता था कि एक…

Also Read- Imlie Off Air: साईं केतन राव ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगस्त्य की मौत को दर्शक…

Also Read- Imlie Off Air: साई केतन-अद्रिजा रॉय का पॉपुलर सीरियल होगा ऑफएयर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म


पंड्या स्टोर के ऑफ-एयर होने पर रोहित चंदेल ने कही ये बात
पंड्या स्टोर के ऑफ-एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. रोहित चंदेल ने इस बारे में फिल्मीबीट से बात की. उन्होंने कहा कि चैनल या प्रोडक्शन की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं है. उन्होंने पंड्या स्टोर के ऑफ-एयर होने के बारे में एक पोस्ट शेयर करने के लिए एक्स का सहारा लिया और लिखा, “इमली टीम ने पहले ही आखिरी दिन की शूटिंग कर ली है और सेट से समापन कर लिया है! ऐसी कोई खबर नहीं है दोस्तों! कृपया थोड़ा धैर्य रखें हम #पांड्यास्टोर # धमाल मचाएंगे.”


शो में ये स्टार्स आ सकते हैं नजर
हाल ही में कहा जा रहा था कि लीप के बाद शो में रूपाली गांगुली के अनुपमा कोस्टार सागर पारेख नजर आएंगे. वह कथित तौर पर नताशा के पार्टनर के रूप में एंट्री करेंगे. रिपोर्ट्स में यह भी बतााया गया कि बिग बॉस ओटीटी 2 स्टार फलक नाज भी लीप के बाद शो का हिस्सा होंगी.

Also Read- TRP Report: ‘अनुपमा’ की बादशाहत बरकरार, इस शो ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola