TRP Report: 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, इस शो ने 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ा पीछे

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 May 2024 6:46 AM

विज्ञापन

18वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और इस बार लिस्ट में कोई ज्यादा फेर-बदल देखने को नहीं मिल रहा. काफी लंबे समय से अनुपमा नंबर एक पर बना हुआ है और अपने आगे किसी को टिकने नहीं दे रहा. आपको बताते हैं टॉप 5 सीरियल्स, जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया.

विज्ञापन

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना के शो अनुपमा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. इस हफ्ते सीरियल को 2.3 की टीआरपी रेटिंग मिली है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन जीत गई है. वो स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां खरीद कर यशदीप को दे देगी.

कृषाल आहूजा और हिबा नवाब का शो झनक लगातार टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है. ये एक नया शो है, जो कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ है. शो की कहानी ने लोगों को खासा इम्प्रेस किया है. झनक को 2.0 की टीआरपी रेटिंग मिली है. इस शो ने गुम है किसी के प्यार में को दूसरे स्थान से हटा दिया है.

Yeh rishta kya kehlata hai

समृद्धि शुक्ला-स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2.0 रेटिंग मिली है और ये तीसरे स्थान पर है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा के पोद्दार हाउस वापस आने से दादी सा काफी नाराज नहीं है. दादा सी अरमान पर दबाब बनाएगी कि वो अभीरा को तलाक दे दे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum hai kisikey pyaar meiin

‘गुम है किसी के प्यार में’ तीसरे स्थान से खिसक कर चौथे नंबर पर आ गया है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि सवी ने भोसले निवास छोड़ दिया है और ईशान से नफरत करने लगी है. सवी ने भोसले कॉलेज के सामने अपनी छोटी सी चाय की दुकान खोली है.

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की उड़ने की आशा इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में शामिल हो गया है. सीरियल को 1.5 रेटिंग मिली है और ये पांचवें नंबर पर है. हाल ही में ये सीरियल टीवी पर शुरू हुआ है.

shiv-shakti
Shiv-shakti

कलर्स का सीरियल शिव शक्ति को 1.5 रेटिंग मिली है और ये छठे नंबर पर हैं. वहीं, दीपिका सिंह और नमन शॉ-स्टारर मंगल लक्ष्मी सातवें नंबर पर है और सीरियल को 1.4 रेटिंग मिली है.

imliee
Imliee

साई केतन राव और अद्रिजा रॉय की इमली को 1.3 रेटिंग मिली है. सीरियल जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. कुछ समय पहले से दर्शकों को ट्रैक इम्प्रेस नहीं कर पा रहा है.

TRP Report: टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 17 ने मारी धांसू एंट्री, ये सीरियल बना टॉप, List में बड़ा उलटफेर

TRP Report पर दिखा IPL का असर, अनुपमा के सामने नहीं टिक पाया दूसरा सीरियल, जानें टॉप 5 शोज के बारे में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola