Pandya Store में आएगा लीप, सिर्फ एक किरदार को छोड़ सारे एक्टर्स होंगे बाहर! ‘शिवा’ बोले- मुझे पता था कि एक…

शाइनी दोशी, कंवर ढिल्लों और किंशुक महाजन स्टारर पंड्या स्टोर 15 साल का लीप लेने वाला है. शो को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अब इसपर कंवर ढिल्लों ने चुप्पी तोड़ी है.
Pandya Store leap: डेली सोप पंड्या स्टोर ने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों के दिल में जगह बना ली है. खबरें है कि सीरियल जल्द ही लीप लेगा. कुछ समय पहले ही नील भट्ट और आयशा सिंह के पॉपुलर सीरियल ने लीप लिया है. कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है. अब कहा जा रहा है कि पंड्या स्टोर में जेनरेशन लीप आने वाला है. अब इस बात को शो में शिवा का किरदार निभाने वाले कंवर ढिल्लों ने कन्फर्म कर दिया है.
पंड्या स्टोर लेगा लीप
शाइनी दोशी, कंवर ढिल्लों और किंशुक महाजन स्टारर पंड्या स्टोर 15 साल का लीप लेने वाला है. ईटाइम्स से बातचीत में कंवर ने कहा, “यह हम सभी के लिए एक झटके के रूप में आया क्योंकि हमने शो को अपने जीवन के ढाई साल दिए हैं. हाल ही में 800 एपिसोड पूरे हुए है. मुझे पता था कि एक दिन शो ख़त्म हो जाएगा, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा.”
कृतिका देसाई सिर्फ शो में रहेगी
कंवर ढिल्लों ने बताया कि, “हम अगले महीने तक शूटिंग जारी रखेंगे, लेकिन मैं अन्य प्रोजेक्ट्स की भी तलाश कर रहा हूं और वेब शो में अपना हाथ आजमाना चाहता हूं.” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंड्या स्टोर में अब नये कास्ट की एंट्री होगी और कंवर के अलावा शाइनी दोशी, ऐलिस कौशिक, अक्षय खोराडिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार लीप के बाद इसमें नजर नहीं आएंगे. वहीं, कहा जा रहा कि कृतिका देसाई सिर्फ शो में रह जाएगी.
गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप
गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आ चुका है. शो में सई-विराट के बच्चे बड़े हो गए है. सवी के रोल में अब भाविका शर्मा है. भाविका ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही घबराई हुई भी हूं क्योंकि ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत रखती है. शो ने एक मानदंड स्थापित किया है, और हम वास्तव में उस ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










