Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के सीरियल में इस शख्स की हुई एंट्री, टीटू का काला सच आएगा सामने

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि देविका अनुपमा से फाइनली मिलती है और उसे एक अनजान नंबर से कॉल आता है, जो कहता है वह टीटू के बारे में सच्चाई जानता है. अनुपमा उससे मिलने जाती है. जहां मुसीबतें खड़ी रहती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. आज रात के एपिसोड में, अनु की सबसे अच्छी दोस्त देविका आखिरकार शो में एंट्री करती है. देविका को देखकर अनु की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. तभी अनु को किसी का संदिग्ध कॉल आता है, जो उससे कहता है कि वह उसे टीटू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात बताना चाहती है. अनु और देविका ने महिला से मिलने का फैसला किया. हालांकि, ये एक प्लान होता है और वहां अनु और देविका पर कोई हमला कर देता है.


असली अपराधी को पकड़वाने के फैसला करती है अनुपमा
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि डिंपी और टीटू की शादी से पहले की पहली रस्म कैसे पूरी हुई. वनराज, बा और तोशु लगातार अनु (रूपाली गांगुली) को ताना मारते हैं, लेकिन वह मजबूत बनी रहती है. पूजा पूरा होने के बाद, अनु अपने घर के लिए रवाना हो रही है. बापू जी जोर देकर कहते हैं कि वह शाह के घर में ही रहें. अनु बताती हैं कि अमेरिका वापस जाने से पहले वह अपने भाई के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं. वनराज पूछता है कि क्या जो कुछ भी हुआ, उसके बाद भी वह अमेरिका वापस जाने के बारे में सोच रही है. अनु कहती है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह किसी और की वजह से परेशान नहीं होगी और वह यह कैसे सुनिश्चित करेगी कि असली अपराधी को सजा मिलेगी.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के खिलाफ वनराज रचेगा बड़ी साजिश, डिंपी संग शादी से पहले टीटू का हुआ एक्सीडेंट

Read Also- Anupama Upcoming Twist: इस शख्स ने मिलाया था रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, क्या कभी सच जान पाएगी अनुपमा

Read Also- Anupama: क्या रूपाली गांगुली के सीरियल को छोड़ने का प्लान बने रहे हैं वनराज, सुधांधू पांडे बोले- इसके बारे में मैने कभी…


टीटू के बारे में पता लगाने जाती है अनुपमा
अनु अपने घर जाती है जहां वह देविका को देखकर शॉक्ड हो जाती है. अनु देविका को बताती है कि कैसे उसने सब कुछ खो दिया है और हारी हुई बन गई है. देविका उसे सांत्वना देती है और बताती है कि वह हमेशा हीरो है और रहेगी. दोनों डिंपी और टीटू के बारे में चर्चा करने लगते हैं, जिस पर अनु देविका को बताती है कि मिस्टर शाह जाहिर तौर पर टीटू के खिलाफ कुछ योजना बना रहे हैं. तभी अनु को एक महिला का फोन आता है जो बताती है कि वह टीटू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात जानती है. शुरू में ना कहने वाली अनु ने डिंपी की खातिर उस महिला से मिलने का फैसला किया.


अनुपमा सीरियल में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु और देविका महिला की ओर से शेयर की गई लोकेशन पर पहुंच जाते हैं. हालांकि, वहां पहुंचने पर महिला कहीं नजर नहीं आई. दरअसल, एक शख्स आता है और उनकी कार का दरवाजा पीटने लगता है. अनु और देविका अपनी जान के डर से वहां से भागने की कोशिश करती हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीटू के गहरे रहस्य क्या होंगे, जिन्हें निर्माताओं ने पिछले कुछ एपिसोड में उजागर किया है.

Read Also- Anupama Spoiler: ना तोशू, ना राहुल, क्या अनुपमा की बर्बादी के पीछे इसका है हाथ, अनुज से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola