Anupama: क्या रूपाली गांगुली के सीरियल को छोड़ने का प्लान बने रहे हैं वनराज, सुधांधू पांडे बोले- इसके बारे में मैने कभी…

Anupama
Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की एक्टिंग को काफी सराहा जाता है, वहीं सुधांधू पांडे जब वनराज की भूमिका निभाते हैं, तो उनके लिए भी खूब तालियां बजती है. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है कि क्या वह सीरियल छोड़ने का प्लान बना रहे हैं.
Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा साल 2020 से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. ये शो भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना सीरियल में अनुपमा और अनुज का किरदार निभाते हैं.
वनराज की भूमिका निभाते हैं सुधांशु पांडे
पांच साल के लीप से लेकर आशीष मेहरोत्रा उर्फ तोशु के शो छोड़ने तक, स्टार प्लस का शो अनुपमा निश्चित रूप से सुर्खियां बटोरना जानता है. रूपाली और गौरव के अलावा, सुधांशु पांडे को टॉप रेटेड सीरियल में वनराज शाह के किरदार के लिए दर्शकों से काफी प्यार मिलता है. अभिनेता शुरुआत से ही डेली सोप का हिस्सा रहे हैं और एक ग्रे-शेड किरदार में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, सुधांशु पांडे ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की.
Read Also- Anupama: तोशु के बाद अब ये किरदार सीरियल को कहेगा अलविदा, बोली- मैं कुछ भी करने के…
Read Also- Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की मुश्किल घड़ी में अनुज रहेगा साथ, श्रुति और आध्या होगी जलन
क्या सुधांशु पांडे उर्फ वनराज अनुपमा छोड़ देंगे?
दिलचस्प बात यह है कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह चार साल तक वनराज का किरदार निभाने के बाद अनुपमा को छोड़ने की योजना बना रहे हैं. अभिनेता ने रिएक्ट करते हुए साफ कर दिया कि वह शो छोड़ने के मूड में नहीं हैं और वनराज का किरदार निभाने का आनंद ले रहे हैं. सुधांशु ने सिद्धार्थ कन्नन संग बात करते हुए कहा, “नहीं, ऐसा तो नहीं हुआ.. ऐसा कभी नहीं हुआ.. अनुपमा छोड़ने का तो मैंने कभी किसी को बोला भी नहीं, ना कभी ऐसा सोचा.”
जिस शो को बनाया, उसे छोड़ने का नहीं सोचूंगा
एक्टर ने कहा, ”मुझे ऐसा लगता है कि जिस शो को हमने इतना खून-पसीना, मेहनत करके बनाया है, उसे छोड़ने का सवाल ही नहीं है. वनराज शाह का कैरेक्टर जो है पूरी दुनिया में इतना आइकॉनिक बन चुका है मेरा डायलॉग ‘वनराज शाह इज बैक’ सब बोलते हैं, जहां भी जाता हूं. लोग मुझे जानते हैं और इज्जत देते हैं, ऐसे में एकदम पीक पर सीरियल की रेटिंग हो तो उस समय छोड़ने का तो कोई लॉजिक है नहीं है.”
Read Also- Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










