Anupama: तोशु के बाद अब ये किरदार सीरियल को कहेगा अलविदा, बोली- मैं कुछ भी करने के…

Updated:
विज्ञापन
Anupama Upcoming Twist

Anupama Upcoming Twist

Anupama: सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां हर दिन मेकर्स कई ट्विस्ट और टर्न डाल रहे हैं. वहीं अब एक रूपाली गांगुली के एक को-स्टार ने सीरियल को अलविदा कह दिया है और दूसरे चैनल के शो में काम कर रहा है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. कहानी में अब जबरदस्त मोड़ आ गया है, क्योंकि अनु का सपना पूरी तरह से टूट गया है. स्पाइस एंड चटनी बंद हो गया है, और अनु भारत वापस चली गई है, वह अमेरिका कब लौटेगी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. इसी के बीच शो के एक जाने-माने एक्टर को एक और शो मिल गया है और अब वह राजन शाही के सीरियल को अलविदा कह सकते हैं.


अनुपमा के इस स्टार ने दूसरे सीरियल में ली एंट्री
परख मदान ने एक महीने पहले रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो में एंट्री की थी. उन्होंने यशदीप की दोस्त दीया का किरदार निभाया था. दीया एक डांस इंस्टीट्यूट की मालिक हैं और यहां तक ​​कि अनु ने वहां कुछ छात्रों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया था. दीया ही वह शख्स थी, जिसने सबसे पहले महसूस किया था कि यशदीप के मन में अनु के लिए फीलिंग्स हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से दीया शो में कहीं नजर नहीं आ रही थीं. इस बीच, दीया का किरदार निभाने वाली परख मदान, दूसरे सीरियल भाग्य लक्ष्मी में शामिल हो गई हैं, जो एक अलग चैनल पर प्रसारित होता है.

Anupama Upcoming Twists: अनुपमा की बर्बादी का कारण बना स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां, भीड़ ने किया हमला, बेहोश होकर गिर पड़ी अनु

Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स


क्या भाग्य लक्ष्मी सीरियल मिलने के बाद परख मदान ने छोड़ दिया है अनुपमा
ईटाइम्स से बात करते हुए, परख ने कहा कि उनके किरदार दीया को फिलहाल होल्ड पर कर दिया गया है. सीरियल अनुपमा छोड़ने पर वह आगे कहती हैं कि अभी वह कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि कहानी अब एक और जबरदस्त ट्रैक पर लेकर जाएगी, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है. इसलिए, उनका किरदार कब वापस आएगा यह तो केवल निर्माता ही बेहतर जानते हैं. इसके अलावा, तथ्य यह है कि उनकी भूमिका एक कैमियो वाली थी, उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर निर्माता उनके किरदार को शो में वापस नहीं लाते हैं.


अनुपमा सीरियल में क्या होने वाला है खास
अनुपमा सीरियल की बात करें तो आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु कैसे यशदीप के साथ अपनी पार्टनरशिप तोड़ती है. वह यशदीप से यह भी वादा करती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह असली अपराधी को पकड़ेगी, उसे सजा देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि स्पाइस एंड चटनी एक बार फिर से शुरू हो सकते. अनु भारत वापस चली जाएगी, जबकि अनुज आध्या और श्रुति के साथ अमेरिका में ही रहने का फैसला करता है.

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola