Anupama Upcoming Twist: अनुपमा ने यशदीप संग तोड़ी पार्टनरशिप, असली अपराधी को सजा दिलवाने का किया वादा

Anupama
Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में काफी ड़्रामा होने वाला है. जहां अनु को हर कोई ताना मार रहा है. एक अनुज ही है, जो उसके बुरे वक्त में साथ खड़ा है. यशदीप भी उसपर चिल्लाता है और कहता है कि उसकी वजह से रेस्टोरेंट बंद हुआ है.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी बेदाग कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. अपकमिंग एपिसोड में, आप देखेंगे कि कैसे अनु यशदीप के साथ अपनी पार्टनरशिप तोड़ देती है, क्योंकि वह कहती है कि जब कोई भरोसा नहीं है, तो ऐसे पार्टनरशिप का क्या मतलब है. वह यशदीप से यह भी वादा करती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह असली अपराधी को पकड़ेगी, उसे सजा देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि स्पाइस एंड चटनी एक बार फिर से शुरू हो और लोग इसपर भरोसा करें.
अनुपमा सीरियल में आने वाले ट्विस्ट
अनुपमा का एपिसोड अनु (रूपाली गांगुली) के स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में पहुंचने से शुरू होता है. वहां वह देखती है कि कैसे स्वास्थ्य विभाग रेस्टोरेंट में सब कुछ नष्ट कर रहा है. अनुज और अनु उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वह ऐसा बिल्कुल भी न करें, लेकिन ऑफिसर नहीं सुनते. अनु की मास्टर शेफ ट्रॉफी भी छीन ली गई है और उनके नाम से ‘सुपरस्टार मास्टर शेफ’ का खिताब भी छीन लिया गया है. रेस्टोरेंट के आसपास जमा भीड़ पथराव करने लगती है, जिससे अनु और बीजू घायल हो जाते हैं.
Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…
अनुपमा पर चिल्लाता है यशदीप
यशदीप अनु को बताता है कि वह रिश्तों को संभालने के लिए ही सिर्फ बेस्ट है. वह प्रोफेशनल लाइफ के लिए नहीं बनी है. वह अनु पर चिल्लाता है कि वह जाकर अपने रिश्तों को संभाले क्योंकि बिजनेस उसके बस की बात नहीं है. अनुपमा, ये सारा ड्रामा सह नहीं पाती है और बेहोश हो जाती है. अनुज उसे अस्पताल ले जाता है. होश में आने पर, अनु तोशू के घर जाती है और उसपर, यशदीप और बीजी के जीवन को बर्बाद करने के लिए चिल्लाती है.
यशदीप संग अपनी पार्टनरशिप को कैसिंल करती है अनुपमा
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनु यशदीप के घर जाती है और अपनी पार्टनरशिप कैंसिल करने के लिए कहती है. वह यह भी कहती है कि वह असली अपराधी को पकड़ने और यह सुनिश्चित करने का वादा करती है कि स्पाइस एंड चटनी फिर से शुरू हो सके. अब अनुपमा अपने मजबूत इरादों में कबतक कामयाब हो पाएगी, ये तो आपने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा. इधर टीआरपी चार्ट में सीरियल अपनी टॉप पॉजिशन बरकरार रखे हुए है.
Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










