TRP Report Week 21: अनुपमा को इस सीरियल ने दी कड़ी टक्कर, जानें बाकी शोज की क्या रही रेटिंग

TRP Report Week 21
TRP Report Week 21: इस हफ्ते की टाआरपी लिस्ट आ गई है. वहीं जिस सीरियल ने सबसे ज्यादा दर्शकों को एंटरटेन किया है, वो और कोई नहीं बल्कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा है. इधर गुम है किसी के प्यार में की भी रेटिंग में सुधार हुआ है.
TRP Report Week 21: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. अब 21वें हफ्ते की BARC टीआरपी रेटिंग जारी हो गई है. आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद कई सीरियल्स की रैकिंग में बड़े बदलाव देखे गए. जहां हर हफ्ते की तरह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा टॉप नंबर पर है. वहीं गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है स्थिर रहे. आइये जानते हैं आपके फेवरेट सीरियल किस नंबर पर है.
अनुपमा ने टीआरपी रेस में मारी बाजी
स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से हर किसी का दिल जीत रहा है. दर्शकों को अनुपमा की कहानी पसंद आ रही है, इसलिए तो हर वीक की तरह सीरियल टॉप 1 पॉजिशन में अपनी जगह बनाए हुए है. शो ने इस हफ्ते भी 2.2 की रेटिंग दर्ज की. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनु इन-दिनों मुसीबत में है और वह सबकुछ छोड़कर भारत वापस जा रही है. स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट भी बंद हो गया है, क्योंकि किसी ने खाने में कॉकरोच डाल दिया था.

Read Also- TRP Report Week 20: इस हफ्ते भी अनुपमा ने मारी बाजी, जानिये आपके फेवरेट सीरियल की पॉजिशन
गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों को आई पसंद
दूसरे नंबर पर भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा का शो गुम है किसी के प्यार में है. सीरियल को इस वीक 2.0 रेटिंग मिली है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो रीवा को एक बार फिर ईशान के साथ रिलेशन रखने के लिए सवी को शर्मिंदा करते हुए दिखाया गया है, हालांकि इस बार ईशान सवी का साथ देता है. आने वाले एपिसोड में हमें दोनों के बीच की लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का दिखा दबदबा
तीसरे नंबर पर 2.0 रेटिंग के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है. समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित अभिनीत टेलीविजन शो अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे माधव, जो अभीरा और अरमान के अभी भी तलाक नहीं होने के बारे में सच्चाई बताने जा रहा था, एक एक्सीडेंट का शिकार हो गया, उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इन सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में मचाया धमाल
चौथे नंबर पर सीरियल झनक है, जिसे 1.9 रेटिंग मिली है. हिबा नवाब और कृषाल आहूजा के शो को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं पांचवें नंबर पर उड़ने की आशा है, इस शो को 1.6 की रेटिंग मिली है. शो में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा मेन लीड में हैं. सैली और सचिन की कहानी फैंस को स्क्रीन से बांधे हुए है. वहीं छठे नंबर पर कुंडली भाग्य, सातवें पर शिव शक्ति, आठवें पर कुमकुम भाग्य, नौवे पर मंगल लक्ष्मी और दसवें नंबर पर भाग्य लक्ष्मी ने जगह बनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










