OTT पर इस वीकेंड एंजॉय करें ये धांसू फिल्म और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

OTT Releases This Week: मैं अटल हूं, मर्डर मुबारक, कैरी ऑन जट्टा 3 से लेकर ब्रह्मयुगम् जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, जी 5 जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हो रही हैं. इस वीकेंड जरूर करें एंजॉय.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म का इन-दिनों जलवा है. लोग वीकेंड पर नई फिल्में और वेब सीरीज घर बैठकर देखना पसंद करते हैं. इस हफ्ते कई मूवीज रिलीज हुई है, जिसमें मैं अटल हूं, मर्डर मुबारक शामिल है.

Main atal hoon

मैं अटल हूं (Main Atal Hoon)
पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मैं अटल हूं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक संघर्ष के बारे में है. ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. आप इसे जी5 पर देख सकते हैं.

Big girls don’t cry

बिग गर्ल्स डोंट क्राई (Big Girls Don’t Cry)
ऊटी के एक ऑल-गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में स्थापित, बिग गर्ल्स डोंट क्राई में पूजा भट्ट, जोया हुसैन, लवलीन मिश्रा, मुकुल चड्डा और राइमा सेन जैसे कलाकार शामिल हैं. वेब सीरीज 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

Art of love

आर्ट ऑफ लव (Art of Love)
एसाई मोरालेस, कैटरिना मुरीनो, जिम लाउ स्टारर आर्ट ऑफ लव एक रोमांस थ्रिलर है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. कहानी की बात करें तो प्यूर्टो रिको के एक प्रमुख विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को एक चीनी आप्रवासी से प्यार हो जाता है, जो आर्टिस्ट बनना चाहती है.

Murder mubarak

मर्डर मुबारक (Murder Mubarak)
पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, करिश्मा कपूर और विजय वर्मा स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक 15 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ये मर्डर मिस्ट्री एक रात की कहानी को बताती है, जब एक मर्डर हो जाता है.

Also Read- Kota Factory से लेकर Jamtara तक, इन वेब सीरीज को IMDb पर मिली है जबरदस्त रेटिंग, जरूर OTT पर करें एंजॉय

Bramayugam

ब्रह्मयुगम् (Bramayugam)
ममूटी द्वारा निर्देशित और राहुल सदाशिवन द्वारा निर्देशित, मलयालम लोक हॉरर फिल्म ब्रमायुगम सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला है.

Also Read- Panchayat से लेकर Mirzapur तक, IMDB पर इन वेब सीरीज को मिली है जबरदस्त रेटिंग, अभी OTT पर करें एंजॉय

Grey’s anatomy season 20

ग्रे’ एनाटॉमी सीज़न 20 (Grey’s Anatomy Season 20)
एलेन पोम्पिओ, चंद्रा विल्सन, केविन मैककिड स्टारर ग्रे’ एनाटॉमी सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. सर्जिकल ट्रेनी और उनके गुरु तीव्र भावनाओं से भरे अनुभवों से गुजरते हैं और टॉप डॉक्टर बनने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं.

Read Also- Thriller Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ये अंडररेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

Lal salaam

लाल सलाम (Lal Salaam)
रजनीकांत, विष्णु विशाल, अनंतिका सनिलकुमार स्टारर लाल सलाम यूं तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. हालांकि अब ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Carry on jatta 3

कैरी ऑन जट्टा 3 (Carry On Jatta 3)
फिल्म की कहानी की बात करें तो ढिल्लों का बेटा जस, मीत से प्यार करता है, लेकिन मीत के भाइयों के साथ एक बड़ी लड़ाई के बाद, ढिल्लों ने जस को मीत से शादी करने से मना कर दिया. इसलिए, जैस अपने पिता को सहमत करने के लिए एक अनोखा विचार लेकर आता है. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read- Thriller Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ये अंडररेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola