Thriller Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ये अंडररेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

Thriller Movies On OTT: बॉलीवुड में कई शानदार मिस्ट्री- थ्रिलर फिल्में बन चुकी है, जिसकी कहानी काफी हटकर थी. हालांकि अच्छी कहानी होने के बावजूद मूवीज पॉपुलर नहीं हो पाई.
Thriller Movies On OTT: रात अकेली है एक मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक परिवार की है, जिसमें किसी की मौत हो जाती है. बाद में पता चलता है की उसकी मौट कोई आम मौत नहीं बल्कि एक मर्डर है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीक लीड रोल में है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Haseen Dilruba
हसीन दिलरुबा में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसका निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है. यह एक मिस्ट्री- थ्रिलर है. फिल्म में तापसी के किरदार रानी पर उसके पति को मारने का इल्जाम लगता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Andhadun
अंधाधुंध फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू लीड रोल में नजर आ रहे है. इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. यह एक थ्रीलर फिल्म है. इसमे पुणे में रहने वाले ब्लाइंड पियानिस्ट आकश की कहानी दिखाई गई है. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

Chehre
चेहरे फिल्म साल 2021 में रिलीज की गई थी. यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इसे रूमी जाफरी ने निर्देशित किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Sandeep Aur Pinky Faraar
संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आ रहे है. इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है. इसकी कहानी दिल्ली के एक बैंक अधिकारी संदीप वालिया (परिणीति) के अपहरण से शुरू होती है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Gaslight
गैसलाइट फिल्म में सारा अली खान, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह, राहुल देव, अक्षय ओबेरॉय, शिशिर शर्मा लीड रोल में नजर आ रहे है. यह एक मिस्ट्री- थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी की अगर बात करे तो इसमें गैसलाइट गुजरात की एक रियासत के पुराने राजा की बेटी मीशा (सारा अली खान) की कहानी दिखाई है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

A Death in the Gunj
ए डेथ इन द गंज फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म का निर्देशन और लिखन कोंकणा सेन शर्मा ने किया है. इसमे विक्रांत मैसी, तिलोत्तमा शोम, ओम पुरी, तनुजा, गुलशन देवैया, कल्कि कोचलिन, जिम सर्भ और रणवीर शौरी लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










