नहीं रहे दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज, अमिताभ बच्चन सहित इन फिल्मों में किया था काम

Updated:
विज्ञापन

के. भाग्यराज, फोटो- इंस्टाग्राम

K Bhagyaraj Death: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और स्क्रीन राइटर के. भाग्यराज का चेन्नई में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. उन्होंने महज 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

K Bhagyaraj Death: पॉपुलर अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज का चेन्नई में निधन हो गया. हार्ट अटैक की वजह से महज 73 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. भाग्यराज के बेटे, शांतनु, पत्नी पूर्णिमा और बेटी सरन्या भाग्यराज फूट-फूटकर रो रहे थे

K Bhagyaraj Real Name: के. भाग्यराज का असली नाम जानते हैं आप

के. भाग्यराज का जन्म तमिलनाडु के ईरोड जिले में कृष्णास्वामी भाग्यराज के रूप में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मशहूर निर्देशक भारतीराजा के असिस्टेंट के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाते हुए एक्टर, राइटर और डायरेक्टर के रूप में जबरदस्त सफलता हासिल की.

K bhagyaraj death, photo- twitter

K Bhagyaraj Career: के. भाग्यराज का करियर

शुरुआती दौर में भाग्यराज ने ’16 वायथिनिले’ (1977) और ‘सिगप्पु रोजाक्कल’ (1978) जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए. इसके साथ ही उन्होंने भारतीराजा के साथ ’16 वायथिनिले’ और ‘किझक्के पोगुम रेल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. उन्होंने ‘किझक्के पोगुम रेल’ (1978) और ‘टिक टिक टिक’ (1981) की कहानी भी लिखी.

K Bhagyaraj Most Popular Films: भाग्यराज की सबसे चर्चित फिल्मों के बारे में जानें

भाग्यराज की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘अंधा 7 नाटकल’ (1981), ‘मुथानई मुडिचु’ (1983), ‘थूरल निन्नु पोचु’ (1982) और ‘इंद्रु पोई नालाई वा’ (1981) शामिल हैं. अपने करियर में भाग्यराज ने 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया और 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर तमिल सिनेमा में अपनी अलग छाप छोड़ी.

K Bhagyaraj Worked With Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के साथ भी किया काम

भाग्यराज ने सिर्फ तमिल ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने साल 1986 में अमिताभ बच्चन स्टारर ‘आखिरी रास्ता’ का निर्देशन किया. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग की. वह ‘मिस्टर बेचारा’ (1996) में अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ नजर आए. वहीं ‘पापा द ग्रेट’ (2000) में उन्होंने कृष्णा कुमार, नगमा और सत्य प्रकाश के साथ स्क्रीन शेयर की.

यह भी पढ़ें- लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी

यह भी पढ़ें- ये बात प्राइवेट में बतानी चाहिए थी… फीमेल फैन की बात सुन ये क्या बोल गए शाहरुख खान

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola