लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी
सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम
Saif Ali Khan says He Would Die: सैफ अली खान ने उस दिन को याद किया, जब एक चोर ने उनपर चाकू से हमला कर दिया था. उन्होंने कहा कि वह जेह के कमरे में घुसा और उसे चोट भी पहुंचाई थी. एक्टर ने कहा कि उस वक्त लगा कि मैं बच नहीं पाऊंगा.
Saif Ali Khan says He Would Die: सैफ अली खान ने उस खौफनाक दिन को याद किया, जब उनके बच्चों की जान खतरे में थी. मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर ने 16 जनवरी 2025 को उनके बांद्रा स्थित घर में हुई चोरी की घटना को याद किया. इस हमले में अभिनेता को छह बार चाकू मारा गया था, जिसमें एक चोट उनकी रीढ़ के पास भी लगी थी. उन्होंने बताया कि चोर उनके बेटे जेह के कमरे में पहुंच गया था.
Saif Recalls Intruder Entering Jeh Room: सैफ बोले- जेह के कमरे में पहुंच गया था बदमाश
सैफ ने इंटरव्यू में कहा, “हमारी फैमिली ने इस घटना को अलग-अलग तरीके से प्रोसेस किया. चोर बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा. हम बिस्तर पर थे, तभी नैनी आई और बताया कि कोई जेह के कमरे में है, उसके हाथ में चाकू है और वह पैसे मांग रहा है. मैं तुरंत बच्चे के कमरे में गया. उसने जेह को पकड़ रखा था और थोड़ी चोट भी पहुंचाई.”
Saif Stabbed With Knife: सैफ पर चाकू से हुआ था हमला
एक्टर ने आगे कहा, ”शायद अगर मैं लाइट ऑन कर देता और उससे पूछता कि क्या उसे पता है कि वह कहां है और क्या कर रहा है, तो उसे बातों में उलझा सकता था, लेकिन बेटे को देखकर तुरंत उससे भिड़ गया और हाथापाई शुरू हो गई. वह चाकू लेकर बुरी तरह हमला करने लगा. हर तरफ खून ही खून था. तभी मेरी मेड आई और उसने उसे जोर से धक्का देकर दूर फेंक दिया.”
Saif Believed He Might Not Survive: सैफ बोले- मुझे लगा मर जाऊंगा
सैफ ने यह भी बताया कि एक पल ऐसा भी आया था जब उन्हें लगा कि शायद वह बच नहीं पाएंगे. एक्टर ने कहा, “मैं सफेद कुर्ता-पायजामा पहने था, जो पूरी तरह खून से सना हुआ था. एक वक्त ऐसा आया, जब मैं फर्श पर पड़ा था और मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा. उस समय मैं तैमूर को अपने साथ चाहता था, इसलिए मैंने उससे पूछा कि क्या वह मेरे साथ अस्पताल चलेगा. उसने मुझसे पूछा, ‘क्या आप मरने वाले हैं?’ मैंने उससे कहा, ‘नहीं’, और फिर हम दोनों साथ अस्पताल गए. मैं उस इंसान को माफ भी करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हुई. जिस पल उसने मुझे मारने की कोशिश की, उसे भुला पाना मेरे लिए अब भी मुश्किल है.”
यह भी पढ़ें- इस स्टार ने खोला बॉलीवुड का सीक्रेट, शादी छुपाने की दी गई थी हैरान करने वाली सलाह
यह भी पढ़ें- क्या सैफ-करीना के दखल से डूब गई ‘Agent Vinod’? एक्टर ललित परिमू का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










