के भाग्यराज का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वीडियो वायरल, चिरंजीवी संग मुस्कुराते हुए आए नजर
के भाग्यराज के साथ चिरंजीवी फोटो- ट्विटर
K Bhagyaraj Last Appearance Video: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज का निधन हो गया. उनका लास्ट पब्लिक अपीयरेंस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
K Bhagyaraj Last Appearance Video: दिग्गज फिल्म निर्माता, स्क्रीन राइटर और अभिनेता के. भाग्यराज अब इस दुनिया में नहीं रहे. 73 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. अब उनका आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपनी मौत से दो दिन पहले वह एक्ट्रेस-राजनेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की गोवा में हुई शादी में शामिल हुए थे.
K. Bhagyaraj Last Public Appearance Video Viral: के. भाग्यराज का लास्ट पब्लिक अपीयरेंस वीडियो वायरल
वायरल क्लिप में चिरंजीवी सीढ़ियों से उतर रहे वेंकटेश से हाथ मिला रहे हैं. उनके पास में के. भाग्यराज खड़े हैं. इसके बाद वह उनसे भी मुस्कुराकर हाथ मिलाते हैं. भाग्यराज भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं. इस इवेंट में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी. चिरंजीवी, वेंकटेश और नागार्जुन, तृषा कृष्णन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर मौजूद थे.
Trisha Krishnan Saddened By K. Bhagyaraj Demise: के. भाग्यराज के निधन पर त्रिशा कृष्णन दुखी
त्रिषा कृष्णन ने भी के. भाग्यराज के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर को शांति मिले… विश्वास करना मुश्किल है कि कल ही हम साथ में खाना खा रहे थे और आज मुझे यह दिल दहला देने वाली खबर मिली…. पूर्णिमा मैम, शांतनु, आमलू और किकी को मेरा ढेर सारा प्यार और हिम्मत.”

Trisha Krishnan Death: के. भाग्यराज का निधन
के. भाग्यराज का 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह की सैर से लौटने के बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सदमा है.
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज, अमिताभ बच्चन सहित इन फिल्मों में किया था काम
यह भी पढ़ें- लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










