OTT Releases This Week: सीट बेल्ट बांध लीजिए, हॉकिन्स की आखिरी जंग से लेकर नागिन के नए अवतार तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा एंटरटेनमेंट का महाधमाल

इस हफ़्ते OTT पर रिलीज 22-28 दिसंबर, फोटो- इंस्टाग्राम
OTT Releases This Week: 22 से 28 दिसंबर 2025 के बीच थ्रिल, रोमांस, फैंटेसी और सस्पेंस से भरपूर कई बड़े शो और फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते एंटरटेनमेंट के रोलर-कोस्टर पर सवार होना चाहते हैं, तो यहां देखिए पूरी लिस्ट.
OTT Releases This Week: OTT प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ऐसा कंटेंट लाइन-अप तैयार किया है, जो हर मूड को कवर करता है. इस हफ्ते स्ट्रीमिंग की दुनिया में हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल ड्रामा, सुपरनैचुरल थ्रिल और कोरियन लीगल रोमांस सब कुछ मौजूद है.
हॉकिन्स की हिल चुकी रियलिटी से लेकर कुंभ मेले की रहस्यमयी नागिन कथा तक, यह हफ्ता बिंज-वॉचर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. अगर आप एक ऐसी वॉचलिस्ट चाहते हैं जिसमें थ्रिल, रोमांस, फैंटेसी और सस्पेंस एक साथ हों तो 22 से 28 दिसंबर का OTT कैलेंडर आपके लिए ही है. आइए पूरी लिस्ट बताते हैं.
Idol I – 22 दिसंबर | Netflix
यह साउथ कोरियन लीगल-रोमांस सीरीज एक बेरहम डिफेंस वकील और एक K-Pop आइडल की कहानी है. जब आइडल पर मर्डर का आरोप लगता है, तब फैनगर्ल और प्रोफेशनल वकील की दुनिया आपस में टकरा जाती है.
Nobody 2 – 22 दिसंबर | JioHotstar
बॉब ओडेनकिर्क एक बार फिर हच मैनसेल के किरदार में लौटे हैं. रूसी माफिया का कर्ज, फैमिली वेकेशन और जबरदस्त एक्शन, Nobody 2 साबित करती है कि एक हथियार बना इंसान कभी पूरी तरह रिटायर नहीं होता.
Stranger Things Season 5 Volume 2 – 26 दिसंबर | Netflix
यह वॉल्यूम एक इमोशनल और साइकोलॉजिकल रेस्क्यू मिशन में बदल जाता है, जहां यादें, ट्रॉमा और सर्वाइवल एक-दूसरे से टकराते हैं.
Ek Deewane Ki Deewaniyat – 26 दिसंबर | ZEE5
मिलाप मिलन जवेरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक थ्रिलर जुनून और पावर की खतरनाक टक्कर को दिखाती है. हर्षवर्धन राणे एक प्रभावशाली लेकिन बिगड़े हुए वारिस के रोल में हैं, जो सोनम बाजवा के निभाई गए एक मजबूत और आत्मनिर्भर एक्ट्रेस के प्यार में जुनूनी हो जाता है. यह फिल्म प्यार की उस सीमा को दिखाती है, जहां चाहत जिद बन जाती है.
Red Sonja – 26 दिसंबर | Lionsgate Play
तलवार, बदला और विद्रोह की कहानी. रेड सोन्या एक ऐसी योद्धा की यात्रा है, जो गुलामी से उठकर साम्राज्य को चुनौती देती है. फैंटेसी और एक्शन पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट चॉइस है.
Naagin 7 – 27 दिसंबर | JioHotstar
एकता कपूर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की वापसी होने जा रही है. कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में सेट यह सीजन नई नागिन, नई भविष्यवाणी और नाग मणि की खतरनाक जंग के साथ पौराणिक कहानी को नया मोड़ देता है.
Copenhagen Test – 28 दिसंबर | JioHotstar
सिमू लियू स्टारर यह स्पाई थ्रिलर उस डरावने विचार पर टिकी है, जहां एक आदमी को पता चलता है कि उसके विचार और फैसले किसी और के कंट्रोल में हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर की इंटरनेशनल सक्सेस पर खतरनाक विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह बार को तोड़ने वाला है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




