OTT Adda: कंगना रनौत की ‘Emergency’ से पहले इन राजनितिक लीडर्स की बायोग्राफी को ओटीटी पर जरूर देखें

Updated:
विज्ञापन
OTT Adda: कंगना रनौत की ‘Emergency’ से पहले इन राजनितिक लीडर्स की बायोग्राफी को ओटीटी पर जरूर देखें

OTT Adda: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड पोलिटिकल-ड्रामा फिल्म 6 सितम्बर, 2024 को रिलीहोगी. ऐसे में उससे पहले आप ओटीटी पर इन दिग्गज नेताओं की जीवन पर आधारित फिल्मों को देख लें.

विज्ञापन

OTT Adda: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितम्बर, 2024 को थिएटर्स में आ रही है. यह एक पोलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो साल 1970 की देश में लगी इमरजेंसी की घटना को दर्शाती है. फिल्म में मुख्य भूमिका कंगना रनौत में हैं, जो पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते दिखेंगी. ऐसे में अगर आप पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं और ऐसी ही फिल्मों को देखना चाह रहे हैं तो आज हम आपको देश के बड़े-बड़े पोलिटिकल लीडर के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें आप ओटीटी पर जाकर देख सकते हैं. इस लिस्ट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म से लेकर मनमोहन सिंह की जीवनी पर आधारित ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ शामिल है.

मैं अटल हूं (2024)

मैं अटल हूं का निर्देशन रवि जाधव ने किया है. यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित है, जिसका किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर उपलब्ध है.

Also Read: Stree 2 की कहानी आई पसंद, तो OTT पर इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस, हनुमान चलीसा पढ़ना तय

Also Read: Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

पीएम नरेंद्र मोदी (2019)

पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म की कहानी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की बायोपिक फिल्म है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मोदी अपने करियर की शुरुआत एक चाय बेचने से करते हैं, छोटी उम्र में अपने घर और बीवी को त्याग देते हैं और फिर अपनी मेहनत व लगन से देश के प्रधानमंत्री बनते हैं. फिल्म में इनका किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है. वहीं, फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है. इसे देखने के लिए आप जिओ सिनेमा पर जा सकते हैं.

ठाकरे (2019)

बालासाहेब ठाकरे की जीवनी पर आधारित फिल्म ठाकरे का निर्देशन अभिजीत पांसे ने किया है. फिल्म नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है. बालासाहेब एक मराठी पॉलिटिशियन थे, जिन्होंने शिव सेना पार्टी की खोज की थी. इसे आप यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं.

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (2019)

विजय रत्नाकर की निर्देशित इस फिल्म की कहानी राइटर संजय बरु की बुक पर आधारित है. फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पोलिटिकल करियर की कहानी को दर्शाया गया है. मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है. वहीं, संजय बरु का किरदार निभाया है, जो मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर भी थे. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर उपलब्ध है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola