Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Aug 2024 1:06 PM
Kalki
Kalki 2898 AD OTT Release Date: थियेटर रिलीज के लगभग दो महीने बाद, कल्कि 2898 एडी अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये मूवी कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है. अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो डेट जरूर नोट कर लें.
Kalki 2898 AD OTT Release Date: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी. मूवी को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. अगर आप किसी कारण से थियेटर्स में इसे नहीं देख पाए हैं, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइये जानते है किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मूवी को एंजॉय किया जा सकता है.
किन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कल्कि 2898 एडी होगी स्ट्रीम?
कल्कि 2898 एडी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भारतीय भाषाओं में 22 अगस्त से देखने के लिए उपलब्ध होगी. वहीं फिल्म का हिंदी वर्जन उसी दिन नेटफ्लिक्स पर आएगा.
कल्कि 2898 को लेकर प्राइम वीडियो ने क्या किया अनाउंसमेंट
प्राइम वीडियो इंडिया ने इंस्टाग्राम पर सर्वनाश के बाद की दुनिया पर आधारित हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, “एक नए युग की सुबह आपका इंतजार कर रही है और यह कल्कि की भव्य दुनिया में आपका प्रवेश द्वार है… कल्कि 2898 एडी प्राइम पर… 22 अगस्त.”
कल्कि 2898 एडी का हिंदी वर्जन किस ओटीटी पर होगा रिलीज
अगर आप भी कल्कि 2898 एडी मूवी देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म का एक प्रोमो शेयर किया और लिखा, “इस युग का EPIC ब्लॉकबस्टर आ रहा है नेटफ्लिक्स पर, हिंदी में… कल्कि 2898 एडी हिंदी को 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देखें.”
बॉक्स ऑफिस फिल्म ने कमाए थे कितने करोड़
साइंस-फिक्शन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की थी. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 27 जून, 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 1041.6 करोड़ का कलेक्शन किया.
Also Read- Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रभास के लिए 1000 करोड़…
Also Read- Kalki 2898 AD ने तोड़ा शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड, अमिताभ बच्चन, बोले- प्यार के लिए…
Also Read- Kalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण की साइ-फाई फिल्म ने भारत में कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










