Stree 2 की कहानी आई पसंद, तो OTT पर इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस, हनुमान चलीसा पढ़ना तय
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2024 5:54 PM
Stree 2
Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिसपांस मिला है. मूवी सरकटे भूत की कहानी को दिखाती है.
Stree 2: हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों ने खुले दिन से स्वीकार किया. मूवी सरकट भूत पर बेस्ड है, जो गांव की महिलाओं का अपहरण करता है. अगर आपको ये मूवी पसंद आई है, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी ही फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. इसमें भूत: पार्ट वन, रात अकेली है, बुलबुल, परी, 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट शामिल है.
भूत: पार्ट वन
भानु प्रताप सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा जैसे स्टार्स हैं. कहानी समुद्री अधिकारी पृथ्वी की है, जो एक दुखद दुर्घटना में अपनी पत्नी को खो देता है. बाद में वह एक भूतिया जहाज पर जाता है, जहां उसके साथ अजीबोगरीब घटनाएं होती है. आप इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
रात अकेली है
हनी त्रेहान की ओर से निर्देशित और नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे स्टारर फिल्म एक हत्या पर बेस्ड है, जो हाई-प्रोफाइल शादी के दौरान होती है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्पेक्टर जटिल यादव का किरदार निभाया है, जिन्हें मामले की जांच के लिए बुलाया जाता है. जैसे-जैसे वह जांच में आगे बढ़ता है, उन्हें दुल्हन के परिवार के रहस्यों का पता चलता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
Also Read-Laila Majnu OTT: इस ओटीटी पर देखें फिल्म लैला मजनू, कैस-लैला की अधूरी प्रेम कहानी कर देगी इमोशनल
बुलबुल
1880 दशक के बंगाल पर आधारित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक युवा दुल्हन बुलबुल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में तब अंधेरा छा जाता है, जब रहस्यमय और हिंसक घटनाएं उसके परिवार को परेशान कर देती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट
कृष्णा भट्ट की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अविका गौर और राहुल देव मुख्य भूमिका में हैं. मूवी में तब भयावह मोड़ आता है, जब मेघना के पिता की मौत हो जाती है. वह अपनी मां से बदला लेने के लिए पिता की आत्मा को हवेली में ले जाती है. इस मूवी को हॉटस्टार पर एंजॉय किया जा सकता है.
शैतान
अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका, अंगद राज और जानकी बोदीवाला स्टारर फिल्म शैतान की कहानी एक ऐसे परिवार पर केंद्रित है, जो गंभीर खतरे का सामना करता है, जब उनकी बेटी पर एक अजनबी काला जादू कर देता है. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.
Also Read-Aahat: 90 दशक के इस हॉरर सीरियल को देख कांप जाती थी रूह, फिर से OTT पर करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










