Laila Majnu OTT: इस ओटीटी पर देखें फिल्म लैला मजनू, कैस-लैला की अधूरी प्रेम कहानी कर देगी इमोशनल

Laila Majnu
Laila Majnu OTT: तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘लैला मजनू’ जबसे सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है, तबसे फैंस इसे काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं. मूवी धुआंधार कलेक्शन कर रही है. अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो इसे ओटीटी पर भी एंजॉय कर सकते हैं.
Laila Majnu OTT: साजिद अली की साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है. मूवी को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कहानी कैस और लैला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन लैला को न चाहते हुए भी किसी और से शादी करनी पड़ती है, जिसके बाद दोनों अलग हो जाते है. अगर आपने ये अधूरी प्रेम कहानी को अभी तक नहीं देखा है, तो अब घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
इन ओटीटी पर देख सकते हैं लैला मजनू
लैला मजनू जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसने कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन साल 2024 में जब ये फिर से थियेटर्स में आई, तो सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया. फिल्म ने 2018 में केवल 2.18 करोड़ की कमाई की थी. पिछले शुक्रवार को फिर से रिलीज होने पर, इसने 30 लाख की अच्छी कमाई की. अब तक मूवी ने 2.15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अगर आप स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इसे जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.
Also Read- Stree 2 First Review: फ्लॉप या फिर हिट, स्त्री 2 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स
लैला मजनू के बारे में
रोमांस ड्रामा, इम्तियाज की ओर से लिखित और प्रस्तुत किया गया है और उनके भाई साजिद अली की ओर से निर्देशित है. इसका निर्माण प्रीति और एकता कपूर ने किया है. फिल्म को प्रमुखता से जम्मू-कश्मीर में शूट किया गया है. इसका संगीत, जो समय के साथ लोकप्रिय हो गया, नीलाद्रि कुमार, जोई बरुआ और अलिफ की ओर से रचित है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










