ePaper

Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर भारतीय सिनेमा का दबदबा, ग्लोबल टॉप 5 में धड़ल्ले से जगह बना रहीं ये फिल्में-सीरीज

Updated at : 01 Apr 2025 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Netflix Trending Movies and Web Series

Netflix Trending Movies and Web Series

Netflix Trending: ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर कई भारतीय फिल्में और वेब सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म फ़राग़ों से लेकर खाकी: द बंगाल चैप्टर शामिल हैं.

विज्ञापन

Netflix Trending: नेटफ्लिक्स जैसे ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय फिल्में और वेब सीरीज की लगातार बढ़ती मौजूदगी इस बात का सबूत है कि हमारी कहानियां अंतरास्ट्रीय दर्शकों के दिलों को छू रही हैं. ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, ‘ड्रैगन’, ‘इमरजेंसी’, ‘आजाद’ और ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ जैसी सीरीज और फिल्में ने केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही हैं. ये कंटेंट अलग-अलग विषयों, दमदार कहानियों और बेहतरीन अभिनय के कारण दर्शकों को बांधने में कामयाब रही हैं.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी (Officer on Duty)

मलयालम फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ ने रिलीज के बाद जबरदस्त शुरुआत की है. 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आने के सिर्फ तीन दिनों में इसे 5.9 मिलियन घंटे देखा गया और 2.6 मिलियन व्यूज मिले, जिससे यह भारत, बांग्लादेश और बहरीन में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. जीथू अशरफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुंचाको बोबन, प्रियमणि, विशाल नायर और जगदीश मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली गहनों की जांच के दौरान एक बड़े आपराधिक गिरोह से टकरा जाता है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और कुंचाको बोबन के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ हुई, हालांकि कुछ दर्शकों को इसकी कहानी थोड़ी कमजोर लगी. इसके बावजूद, एक्शन और थ्रिलर एलिमेंट्स के चलते फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ड्रैगन (Dragon)

तमिल फिल्म ‘ड्रैगन’, जो 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं, जिसने आते ही जबरदस्त धमाल मचाया. केवल कुछ ही दिनों में इसे 2.1 मिलियन बार देखा गया और इसका कुल वॉच टाइम 5.4 मिलियन घंटे पार कर गया. प्रदीप, अनुपमा परमेस्वरन और के.एस. रविकुमार अभिनीत इस फिल्म ने नेटफिल्क्स पर सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई. भारत और श्रीलंका में यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही. थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है.

इमरजेंसी (Emergency)

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने नेटफ्लिक्स पर लगातार दूसरे हफ्ते टॉप 10 में जगह बनाए रखी है. हालांकि, इस हफ्ते यह आठवें स्थान पर खिसक गई, फिर भी इसे 1.9 मिलियन व्यूज और 4.6 मिलियन घंटे का वॉच टाइम मिला है. यह फिल्म इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है और इसे कंगना रनौत ने खुद लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. दमदार कहानी और शानदार अभिनय के चलते इसमें अनूपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और विशाल नायर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

आजाद (Azaad)

अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ ने नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार एंट्री मारी है. इसने 1.8 मिलियन व्यूज जुटाकर नौवें स्थान पर अपनी जगह बना ली. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1920 के ब्रिटिश भारत की कहानी पर आधारित है. भले ही थिएटर में इसे खास सफलता नहीं मिली, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

खाकी: द बंगाल चैप्टर (Khakee: The Bengal Chapter)

भारतीय वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ ने नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. सिर्फ तीन दिनों में इस शो को 1.6 मिलियन बार देखा गया और इसका कुल वॉच टाइम 9.2 मिलियन घंटे दर्ज किया गया. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिक्शनल पुलिस ड्रामा सीरीज है, जिसमें परमब्रत चटर्जी, सस्वता चटर्जी, जीत, प्रोसेनजीत, रित्विक भौमिक, पूजा चोपड़ा और चित्रांगदा सिंह जैसे शानदार कलाकारों ने दमदार परफॉर्मेंस दी है.

यह भी पढ़े: Thama में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, भेड़िया बन ‘वैम्पायर’ आयुष्मान खुराना से होगा महा-मुकाबला!

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola