कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' में वापस आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी मुद्दें को लेकर आपस में...
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Apr 2023 8:21 PM
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को लेकर बीते कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही थी कि वह जल्द ही शो में वापसी करने वाले हैं. हालांकि कृष्णा अभिषेक ने इन सब बातों पर चुप्पी साधी हुई थी. अब रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैंड-अप कॉमेडियन जल्द ही शो में वापस आ सकते हैं.
सोनी टीवी का फेमस शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. इसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. कॉमेडी शो के हर किरदार को ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि बीते कुछ समय से शो की सपना यानी कृष्णा अभिषेक गायब हैं, जिसके बाद दर्शक उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि जल्द ही कृष्णा अभिषेक शो में वापसी कर रहे हैं. अपने किरदार सपना के लिए लोकप्रिय कृष्णा पिछले साल सितंबर में सीजन शुरू होने से पहले पैसों के कारण इसका हिस्सा नहीं बने थे. लेकिन अब ये सब मतभेदों को सुलझा लिया गया है, और कृष्णा TKSS में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज से उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस खबर की पुष्टि करते हुए, कृष्णा कहते हैं, “यह हृदय परिवर्तन नहीं है, बल्कि अनुबंध का परिवर्तन है. अनुबंध में धन सहित कई चिंताएं थीं, लेकिन सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है. शो और चैनल परिवार की तरह हैं, और मुझे वापस आकर खुशी हो रही है. उन्होंने कहा, ”सपना की एंट्री होगी बढ़िया तरह से… घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसे भूला नहीं कहते. ये वही वाला हिसाब है. चैनल और शो के निर्माताओं के साथ मेरा पुराना रिश्ता है. वो रिश्ता इतना शुद्ध और अच्छा है कि उसी की वजह से मैं वापस आया. मैं उन दर्शकों का भी आभारी हूं, जो मुझे शो में वापस लाने के लिए कह रहे हैं. मुझे लगता है कि शो से जुड़े लोगों के लिए मेरे और सभी के प्यार ने मेरी वापसी (मुस्कान) के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम किया है.
बीते दिनों कपिल के आवास पर रिहर्सल के पहले दिन अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस बारे में कृष्णा अभिषेक ने कहा, ”कीकू (शारदा) ने मुझे देखते ही गले लगा लिया. मैंने अर्चना पूरन सिंह जी से फोन पर बात की और वो भी मेरी वापसी को लेकर काफी उत्साहित थीं. कपिल भी बेहद खुश थे और उन्होंने गर्मजोशी से मेरा अभिवादन किया. जैसा कि मैंने अपने पिछले साक्षात्कार में कहा था, कोई प्रतिद्वंद्विता या श्रेष्ठता नहीं है, और हम अपनी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए एक साथ बैठते हैं, हम अब भी वही कर रहे हैं. कपिल ने चुटकुलों का सुझाव दिया है, क्योंकि वह चाहते हैं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूं, क्योंकि सपना वापस आ गई है.
Also Read: EXCLUSIVE: राजकुमार राव की फैन हूं, ओटीटी पर उनका प्रोजेक्ट देखकर रिमोट को रोक देती हूं – प्रियंका चोपड़ा
यह अनुमान लगाया गया है कि चल रहा सीजन जून में ऑफएयर हो जाएगा. कपिल ने बताया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है. उन्होंने एक अमेरिकी दौरे का भी उल्लेख किया, जिसके अनुसार TKSS 4 के बारे में निर्णय लिया जाएगा. कृष्णा से इसके बारे में जब पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “अमेरिकी दौरे को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. हालांकि, लास्ट तक हिस्सा रहूंगा. उम्मीद है कि मैं भी दौरे का हिस्सा बनूंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










