Meri Zindagi Hai Tu अब हफ्ते में एक दिन ही आएगा, जानें नया Timing और Finale अपडेट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Feb 2026 4:20 PM

विज्ञापन

मेरी जिंदगी है तू, फोटो- इंस्टाग्राम

Meri Zindagi Hai Tu का फिनाले अब रमजान तक बढ़ा दिया गया है. जानें नया ब्रॉडकास्ट शेड्यूल और फैंस की प्रतिक्रियाएं.

विज्ञापन

Meri Zindagi Hai Tu: पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा मेरी जिंदगी है तू के फिनाले का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे. शो में बिलाल अब्बास खान और हानिया आमिर ने अपने किरदारों कामयार और डॉ. आयरा के रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया है. कहानी की इमोशनल लव स्टोरी और लीड जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री शो की सबसे बड़ी ताकत रही, भले ही कहानी में कुछ अजीब पल आए हों. अब, शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर कुछ फैंस निराश हुए हैं और कुछ काफी हैरान. आइए जानते हैं इस अपडेट की पूरी डिटेल.

‘मेरी जिंदगी है तू’ को खत्म होने में कितने एपिसोड बाकी हैं?

पहले खबर आई थी कि शो के खत्म होने में बस कुछ ही एपिसोड बचे हैं. शो के राइटर रदैन शाह ने भी हाल ही में इस बात की पुष्टि की, जिससे फैंस यह अंदाजा लगा रहे थे कि आयरा और कामयाब की कहानी का अंत कैसा होगा. उन्होंने राइज एंड शाइन में बताया कि सिर्फ छह से सात एपिसोड बाकी हैं और कहानी को बेवजह खींचना उनका स्टाइल नहीं है.

हफ्ते में दो नहीं, सिर्फ एक एपिसोड आएगा

हालांकि, एक नए अपडेट के मुताबिक मेरी जिंदगी है तू अब रमजान महीने तक एयर होता रहेगा. इसके साथ ही ब्रॉडकास्ट का टाइमिंग भी बदल गया है. अब यह डबल एपिसोड नहीं, बल्कि हफ्ते में सिर्फ एक बार, हर शनिवार रात 10:30 बजे आएगा. पहले यह हर शुक्रवार और शनिवार को रात 8 या 8:30 बजे आता था.

फैंस के रिएक्शन

लेटेस्ट अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच निराशा फैली है. कई दर्शक निराश होकर लिख रहे हैं कि अब शो खत्म कर देना चाहिए. एक ने लिखा, “अब बंद ही कर दो ना प्लीज”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “मुझे लगा था कि यह इसी हफ्ते खत्म हो जाएगा.” जबकि एक अन्य ने कहा, “कृपया रोज करदो ना यार रहा ही नहीं जाता मेरे से तो.”

फिनाले को लेकर क्या हैं उम्मीदें?

रमजान 18 या 19 मार्च के आसपास खत्म होने की संभावना है (चांद दिखने पर निर्भर), इसलिए शो का फिनाले मार्च में किसी दिन हो सकता है. यह अपडेट सरप्राइजिंग है, क्योंकि पहले एपिसोड 32 को ग्रैंड फिनाले बताया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: Assi देखने के बाद ये 5 IMDB टॉप रेटेड बॉलीवुड और OTT कोर्टरूम ड्रामा मिस न करें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola