ePaper

टॉक्सिक के धांसू टीजर में इन 5 डायलॉग्स ने मचाया गदर, आप भी हो जाएंगे दीवाने

Updated at : 20 Feb 2026 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Toxic Dialogue yash teaser 5 powerful dialogues box office clash 2026

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का एक सीन

Toxic Dialogue: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर सामने आते ही फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है. धमाकेदार एक्शन और पांच पावरफुल डायलॉग्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है. जानिए उन 5 धांसू डायलॉग्स को…

विज्ञापन

Toxic Dialogue: ‘केजीएफ’ से पैन इंडिया स्टार बने यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. पहले जब फिल्म की झलक सामने आई थी तो बोल्ड सीन्स को लेकर मेकर्स को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार कहानी कुछ और है. 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर ने फैंस को पूरी तरह इम्प्रेस कर दिया है. टीजर में यश का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलता है. एडवांस स्टंट्स और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन इसे अलग लेवल पर ले जाते हैं. लेकिन सिर्फ एक्शन ही नहीं, फिल्म के पांच डायलॉग्स भी खूब चर्चा में हैं. आइए बताता हूं…

टॉक्सिक के 5 दमदार डायलॉग

पहला डायलॉग

एक सीन में यश का चेहरा नहीं दिखता, सिर्फ हाथ में जलती सिगरेट नजर आती है. बैकग्राउंड में आवाज गूंजती है, “इस बार जंग अलग है.”

दूसरा डायलॉग

गनफायर और धमाकों के बीच यश कार के पास शराब की बोतल लिए खड़े नजर आते हैं. तभी सुनाई देता है, “उनकी मक्कारी भी अलग है.”

तीसरा डायलॉग

ट्रेन, एयरप्लेन और जहाज से जुड़े हाई-वोल्टेज एक्शन के बीच यश का आधा चेहरा दिखता है और डायलॉग आता है, “सबसे टकराना भारी पड़ेगा.”

चौथा डायलॉग

शोर-शराबे के बीच दुश्मन की आवाज सुनाई देती है, “जिद छोड़ दो… Give up Raya… it’s over.”

पांचवां और सबसे दमदार डायलॉग

बाथटब में बैठे यश का पूरा लुक सामने आता है. वो ठंडे अंदाज में कहते हैं,
“It’s over… when I say it’s over… till then have some manners… f***ng manners.”

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में भी आएगी. ‘केजीएफ 2’ के बाद यश सीधे इसी फिल्म में नजर आएंगे, इसलिए फैंस की एक्साइटमेंट डबल है.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर

दिलचस्प बात ये है कि 19 मार्च को ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि 2026 की यह सबसे बड़ी टक्कर साबित हो सकती है.

यह भी पढे़ें: लंबे समय बाद बडे़ पर्दे पर लौट रहे बॉबी देओल, बंदर में दिखेगा तगड़ा एक्शन

ये रहा टॉक्सिक का टीजर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola