ePaper

भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, चेक बाउंस मामले में गये थे जेल

Updated at : 20 Feb 2026 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Rajpal Yadav niece wedding emotional video after jail release

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में

Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव सीधे अपने गांव पहुंचे और भतीजी की शादी में शामिल हुए. शादी में डांस करते और विदाई के वक्त उनका इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

विज्ञापन

Rajpal Yadav: जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार की खुशियां हर मुश्किल को हल्का कर देती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देखने को मिला, जहां बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने परिवार के बीच खुशियां बांटते नजर आए. तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वे सीधे अपने पैतृक गांव पहुंचे और भतीजी की शादी में शामिल हुए.

जेल से निकलते ही गांव पहुंचे

राजपाल यादव चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फरवरी की शुरुआत में तिहाड़ जेल गए थे. 5 फरवरी को उन्होंने सरेंडर किया था. बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए 18 मार्च तक जमानत दे दी. कोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त रखी थी. इसके बाद 17 फरवरी को कड़कड़डूमा कोर्ट से उनकी रिहाई का वारंट जारी हुआ. जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव सीधे शाहजहांपुर के अपने गांव रवाना हो गए, जहां घर में भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं.

देसी अंदाज में नजर आए राजपाल

गांव पहुंचकर राजपाल यादव ने स्टारडम को एक तरफ रख दिया और पूरे देसी अंदाज में नजर आए. धोती-कुर्ता पहनकर उन्होंने बारात का स्वागत किया. मेहमानों से खुले दिल से मिले, हंसी-मजाक किया और शादी के माहौल में पूरी तरह घुलमिल गए. मेहंदी समारोह में तो वे जमकर थिरके. सलमान खान के गाने ‘तेरी चुनरिया’ पर उन्होंने डांस किया. पत्नी के साथ भी मस्ती करते नजर आए. गांव वालों के लिए उनका आना किसी उत्सव से कम नहीं था. उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

विदाई में छलक पड़े आंसू

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब भतीजी की विदाई का वक्त आया, तो माहौल भावुक हो गया. राजपाल यादव ने दुल्हन को गले लगाया, आशीर्वाद दिया और उसे ‘बहादुर लड़की’ कहा. उनके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ आंखों में नमी भी साफ दिखाई दी. परिवार के सदस्यों का कहना है कि राजपाल यादव हमेशा से परिवार को प्राथमिकता देते हैं. जेल से बाहर आने के बाद यह पहला मौका था जब वे घर में इस तरह खुशी के माहौल में शामिल हुए.

यह भी पढे़ं: जेल से निकलते ही राजपाल यादव ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola