ePaper

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा 'दयाबेन' से जुड़ा सवाल, आपको पता है जवाब?

Updated at : 12 Nov 2022 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा 'दयाबेन' से जुड़ा सवाल, आपको पता है जवाब?

'कौन बनेगा करोड़पति 14' का हर एपिसोड काफी शानदार होता है. लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा एक सवाल पूछा. आपको बताते है वो सवाल क्या था.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) कभी किसी कंटेस्टेंट को लेकर तो कभी किसी सवाल को लेकर चर्चा में रहता है. लेटेस्ट एपिसोड में डॉक्टर दृष्टि हॉटसीट नजर आई. बिग बी ने उनसे टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ा सवाल पूछा. चलिए आपको बताते है वो क्या सवाल था.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा है सवाल

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में हॉटसीट पर गुजरात की दृष्टि अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. दृष्टि से बिग बी ने 10,000 रुपए का सवाल पूछा, इनमें से कौन सा नाम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘सीआईडी’ दोनों के मुख्य पात्र के लिए कॉमन है? इसका ऑप्शन था- A. जेठालाल, B. प्रद्युमन, C. दया, D. टप्पू. इसका सही जवाब है- दया.

दृष्टि ने बोला ये पॉपुलर डायलॉग

अमिताभ बच्चन बताते है की सीआईडी ​​में जहां दया एक मेल कैरेक्टर है, जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया एक फीमेल कैरेक्टर है. बिग बी, दृष्टि से दयाबेन का पॉपुलर डायलॉग ‘हे मां, माताजी’ कहने के लिए कहते है. जिसके बाद दृष्टि ने एक्टर की बात मानते हुए ये डायलॉग बोला. दृष्टि ने 3 लाख 20 हजार के सवाल पर गेम क्विट कर दिया.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14 के हर एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लेते हैं तगड़ी फीस, यहां जानिए

अमिताभ बच्चन को किचन में नहीं मिलता एंट्री

अमिताभ बच्चन से केबीसी में एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या वह खाना बनाते हैं. इस पर वो कहते हैं कि, अगर मैं किचन में एंट्री करता हूं तो वो मुझे बाहर निकाल देती हैं. वो आगे कहते हैं कि उसके लिए रसोई में ‘नो एंट्री’ है. जब अमिताभ पूछते हैं कि वह उनके लिए क्या बनाती हैं तो उन्होंने कहा कि वह उनके लिए सब कुछ बनाती हैं. जब हमारी लड़ाई होती है तब भी वह मुझे टिफ़िन में नोट भेजती है जिसमें लिखा होता है “मफिन फॉर माई मफिन. वह मुझे प्यार से मफिन कहती हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola