Jhalak Dikhlaa Jaa 10: पारस कलनावत, निया शर्मा के अलावा ये स्टार्स दिखाएंगे डांस का दम, वीडियो आया सामने

Updated at : 08 Aug 2022 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Jhalak Dikhlaa Jaa 10: पारस कलनावत, निया शर्मा के अलावा ये स्टार्स दिखाएंगे डांस का दम, वीडियो आया सामने

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, निया शर्मा और धीरज धूपर का नाम सामने आ गया है. नये प्रोमो में ये स्टार्स अपने डांस का जादू दिखाते नजर आए. कलर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर कर फैंस को बेताब कर दिया है.

विज्ञापन

Jhalak Dikhlaa Jaa 10: टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन के लिए तैयार है. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है. इसमें कंफर्म कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, निया शर्मा और धीरज धूपर शानदार डांस करते दिख रहे है. ये चारों स्टार्स टीवी की दुनिया के जाने- पहचाने एक्टर्स है. शो को माधुरी दीक्षित नेने, करण जौहर और नोरा फतेही जज करेंगे.

झलक दिखला जा 10 में शिल्पा शिंदे

कलर्स ने शिल्पा शिंदे की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, शिल्पा शिंदे आई है फिर एक बार रियलिटी टेलीविजन पर आपका दिल चुराने, पर इस बार एक अनोखी झलक के साथ. वीडियो में वो पिंक आउटफिट पहनकर डांस करती दिखी. बता दें कि एक्ट्रेस बिग बॉस 11 की विजेता रह चुकी है.

https://www.instagram.com/p/Cg9YRD2j24X/
धीरज धूपर का वीडियो

धीरज धूपर का वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा हुआ है, धीरज धूपर के साथ हो जाए तैयार मिलाने ताल से ताल. इसपर कमेंट करते हुए एक्टर की पत्नी ने लिखा, इंतजार नहीं हो रहा. बता दें कि धीरज को दर्शक करण लूथरा के रोल में पहचानते है. हालांकि उन्होंवे कुंडली भाग्य शो को अलविदा कह दिया है.

https://www.instagram.com/p/Cg9WwBtjQYH/
निया शर्मा दिखाएगी डांस का दम

झलक दिखला जा 10 में निया शर्मा भी अपने डांस का जादू चलाते दिखेगी. वीडियो में वो ब्लैक आउटफिट में अपने डांस मूव्स फ्लॉन्ट करती दिखी. उनके वीडियो के कैप्शन में लिखा है, निया शर्मा आ रही करने स्टेज को अपनी झलक से ट्रांसफॉर्म. इससे पहले भी वो खई रियलिटी शोज में दिख चुकी है.

https://www.instagram.com/p/Cg9VEY1jKIS/
अनुपमा के समर भी है शो में

झलक दिखला जा में अनुपमा फेम पारस कलनावत का भी नाम फाइनल है. एक्टिंग से सबको इंप्रेस करने के बाद पारस डांस से सबको दीवाना बनाने के लिए तैयार है. उनके वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आ रहे है पारस कलनावत अपनी डांस की झलक से करने आपको दीवाना. बता दें कि पारस इन दिनों अनुपमा शो को लेकर काफी चर्चा में रहे थे.

https://www.instagram.com/reel/Cg9aKZMDIsa/?
Also Read: Anupama में पारस कलनावत की जगह सागर पारेख आएंगे नजर, निभाएंगे समर शाह का रोल, बोले- थोड़ा नर्वस हूं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola