Anupama में पारस कलनावत की जगह सागर पारेख आएंगे नजर, निभाएंगे समर शाह का रोल, बोले- थोड़ा नर्वस हूं...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2022 11:23 AM
शो अनुपमा में पारस कलनावत की जगह अब सागर पारेख नजर आएंगे. उन्होंने शूटिंग शुरू कर दिया है. सागर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं काफी दबाव महसूस कर रहा हूं और थोड़ा नर्वस भी हूं. मैं पूरी टीम के लिए नया हूं.
Anupama: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी के अलावा पारस कलनावत की वजह से चर्चा में है. पारस अब अनुपमा में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने शो छोड़ दिया है और इसे लेकर उन्होंने एक भावुक कर देना वाला पोस्ट भी लिखा था. अब उनकी जगह शो में समर शाह का रोल कौन निभाएगा, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. इस लेकर नया अपडेट आया है.
अनुपमा में सागर पारेख
अनुपमा में समर शाह की जगह एक्टर सागर पारेख लेने वाले है. इसके लिए सागर पूरी तरह से तैयार है. सागर ने अनुपमा में कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर लिया है. सागर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, अनुपमा एक लोकप्रिय शो है और समर का चरित्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वह शो में अनुपमा का आज्ञाकारी बेटा है और उसका सपोर्ट सिस्टम है.
https://www.instagram.com/p/Cc7nvbdhD2B/?hl=en
सागर पारेख ने इस रोल को लेकर कहा कि, मैं काफी दबाव महसूस कर रहा हूं और थोड़ा नर्वस भी हूं क्योंकि पारस जो असल जिंदगी में दोस्त है, उन्होंने इसे बखूबी निभाया है. मैं पूरी टीम के लिए नया हूं, लेकिन मैं उत्साहित हूं. बता दें कि पारस कलनावत ने अनुपमा में दो साल तक समर शाह का किरदार निभाया था.
https://www.instagram.com/p/CdQxybqhs3W/?hl=en
सागर पारेख फना: इश्क मैं मरजावां, इंटरनेट वाला लव और कैसी ये यारियां जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके है. सागर अहमदाबाद के रहने वाले है और वो छह साल से मुंबई में है. इंस्टाग्राम की बात करें तो वो साशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 44.9K लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 702 पोस्ट किए है.
https://www.instagram.com/p/Cgrh-lGhKnv/?hl=en
सागर पारेख ने बीते दिन अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना के साथ तसवीर पोस्ट किया था. ये तसवीर उन्होंने अनुपमा के सेट से शेयर किया था. इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट कर अनुपमा में उनका स्वागत किया. एक यूजर ने लिखा, अनुपमा परिवार में आपका स्वागत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऑल द बेस्ट. एक और यूजर ने कहा, आप परफेक्ट है इस रोल के लिए. एक औऱ यूजर ने लिखा, रूपाली गांगुली के साथ तसवीर पोस्ट किजिए प्लीज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










