लेडी गागा ने किया ''पूल पार्टी'' का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2015 1:34 PM
लॉस एंजिलिस : पॉप की मलिका लेडी गागा ने ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल’ के कलाकारों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया और अपने आने वाले टीवी धारावाहिक की थीम के आधार पर ‘पूल’ को लाल रंग से रंग दिया. इंटरटेनमेंट वीकली के मुताबिक, ‘बैड रोमांस’ की 29 वर्षीया गायिका ने इंस्टाग्राम पर एक […]
लॉस एंजिलिस : पॉप की मलिका लेडी गागा ने ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल’ के कलाकारों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया और अपने आने वाले टीवी धारावाहिक की थीम के आधार पर ‘पूल’ को लाल रंग से रंग दिया.
इंटरटेनमेंट वीकली के मुताबिक, ‘बैड रोमांस’ की 29 वर्षीया गायिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर जारी की है और इस पार्टी के बारे में जानकारी दी है. तस्वीर में ‘पूल’ का पानी लाल नजर आ रहा है.
लेडी गागा ने तस्वीर के साथ लिखा है ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : होटल’ के प्रशंसक माफ कीजियेगा. कलाकारों के लिए ‘खूनी पूल’ की कुछ तस्वीरें. मेरी पार्टी में दोस्तों ने मस्ती की, कोई सबूत नहीं छोडा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










