Grammy Awards 2025: भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने इस कैटेगरी में अवॉर्ड किया अपने नाम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Grammy Awards 2025 winners list

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में किस-किस स्टार को अवॉर्ड मिला, यहां आपको बतातें है. भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन इस साल अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही. उन्हें किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला और विजेताओं की लिस्ट यहां देखिए.

विज्ञापन

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है. अवॉर्ड शो का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ. इसमें भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. चंद्रिका को उनके एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज,एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया. चंद्रिका की जीत पर पूरा देश खुश है. उन्होंने स्टेज पर जाकर ये अवॉर्ड लिया. इस दौरान उन्होंने एथनिक आउटफिट पहना था. आपको विनर्स की पूरी लिस्ट बताते हैं.

चंद्रिका टंडन ने अपने नाम किया ग्रैमी अवॉर्ड

चंद्रिका टंडन पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन है. उन्होंने अपने सहयोगियों वाउटर केलरमैन और इरु मात्सुमोतो के साथ मिलके ये अवॉर्ड जीता. अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका ने कहा कि, ये बहुत अच्छा फील हो रहा है. इस कैटेगरी में बहुच अच्छे-अच्छे नोमिनेज थे. हमारा जीतना काफी स्पेशल पल है. हमारे साथ कई शानदार संगीतकार भी नामांकित हुए थे.

विनर्स की पूरी लिस्ट देखें-

  • बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)- एमी एलन )
  • प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)- डेनियल निगरो
  • बेस्ट कंट्री सॉन्ग- केसी मुसग्रेव्स
  • बेस्ट रैप एल्बम (एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग)- डोएची
  • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग)- सबरीना कारपेंटर
  • बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग- वन हेललूजाह
  • बेस्ट कंट्री एल्बम (काउब्वॉय कार्टर सॉन्ग)- बेयोन्से
  • बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम- कैरन स्लैक
  • बेस्ट रॉक एल्बम (हैकनी डायमंड्स सॉन्ग)- द रोलिंग स्टोन
  • बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- चौपल रोआन
  • बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम (लास मुजेरेस या नो लिबरन सॉन्ग)- शकीरा
  • बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस (3 एएम सॉन्ग)- रैप्सडी
  • बेस्ट पॉप युगल/समूह प्रदर्शन- लेडी गागा और ब्रूनो मार्स- डाई विद अ स्माइल
  • बेस्ट रैप एल्बम- Alligator Bites Never Heal by Doechii
  • बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस (नाउ एंड देन)- द बीटल्स
  • बेस्ट जैज परफॉर्मेंस- ट्विंकल ट्विंकल लिटिस मी, समारा, जॉय सुलिवान फोर्टनर
  • बेस्ट जैज वोकल एल्बम- ए जॉयफुल हॉलीडे- समारा जॉय
  • बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- रिमेंबरेंस, चिक कोरिया एंड बेला फ्लेक
  • बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- विजन, नोरा जोन्स
  • बेस्ट कंटेम्परी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- प्लॉट ऑर्मर, टेलर ईगस्टी
  • बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम- शकीरा
  • बेस्ट न्यू एज,एम्बिएंट या चैंट एल्बम- त्रिवेणी, भारतीय-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन
  • डीआर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड- एलिसिजा कीज
  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर
  • बेस्ट पॉप युगल/ग्रुप परफॉर्मेंस- लेडी गागा और ब्रूनो मार्स
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola