‘स्पाइडर मैन: फार फ्रोम होम” अब चार जुलाई को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
मुंबई : ‘स्पाइडर मैन: फार फ्रोम होम’ भारत में चार जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म पहले पांच जुलाई को रिलीज होने वाली थी. ‘सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया’ के प्रबंध निदेशक विवेक कृष्णाणी ने कहा कि ‘‘ स्पाइडर मैन भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला सुपरहीरो है. ‘स्पाइडर मैन: फार फ्रोम […]
मुंबई : ‘स्पाइडर मैन: फार फ्रोम होम’ भारत में चार जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म पहले पांच जुलाई को रिलीज होने वाली थी.
‘सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया’ के प्रबंध निदेशक विवेक कृष्णाणी ने कहा कि ‘‘ स्पाइडर मैन भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला सुपरहीरो है. ‘स्पाइडर मैन: फार फ्रोम होम’ को लेकर इस तरह के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हमने इसे एक दिन पहले गुरुवार, चार जुलाई को रिलीज करने का निर्णय लिया.”
फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. भारत में फिल्म टिकट की ब्रिक्री 30 जून से ही शुरू हो जाएगी. फिल्म का निर्देशन जॉन वॉट्स ने किया है और टॉम हॉलैंड मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










