'लॉक अप 2' में होगा धमाका हिना खान की एंट्री के बाद शिल्पा शिंदे से होगी टक्कर, उर्फी जावेद भी होंगी साथ

Updated:
विज्ञापन
 शिल्पा शिंदे और हिना खान, फोटो - ए आई जेनरेटेड

शिल्पा शिंदे और हिना खान, फोटो - ए आई जेनरेटेड

'लॉक अप 2' में हिना खान और शिल्पा शिंदे की पुरानी राइवलरी एक बार फिर चर्चा में है. हिना खान शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं, जहां एक बार फिर दोनों को आमने-सामने देखने का मौका मिल सकता है. क्या बिग बॉस की पुरानी राइवलरी फिर गरमाएगी?

विज्ञापन

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में हो रहे नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवाद ऑडियंस का ध्यान खींच रहे हैं. अब दावा यह क्या जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी शो का हिस्सा बनने वाली हैं. हालांकि, वह कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट बनकर नजर आ सकती हैं.

Hina Khan and Shilpa Shinde in Lock Upp 2: क्या है हिना खान और शिल्पा शिंदे विवाद

इंडिया फोरम्स के रिपोर्ट्स मुताबिक, शो के एक खास एपिसोड में हिना खान के साथ उर्फी जावेद भी दिखाई देंगी. इसी दौरान हिना और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है. दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं और अब उनकी पुरानी राइवलरी फिर चर्चा में है. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स और हिना खान की तरफ से इस पर की कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं की गई है.

View on Instagram

Hina Khan and Shilpa Shinde Rivalry: पुरानी राइवलरी फिर आई चर्चा में

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच विवाद नई बात नहीं है. दोनों 'बिग बॉस' के समय से ही अलग-अलग टॉपिक पर आमने-सामने रही हैं. हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में एक्सेप्ट किया था कि उन्होंने अपने पुराने विवाद के दौरान प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा सेक्सुअल हरासमेंट केस दर्ज कराया था. शिल्पा के इस बयान के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि किसी की इमेज खराब करने के लिए झूठे सेक्सुअल हरासमेंट केस का इस्तेमाल करना गलत है.

Shilpa Shinde Response to Hina Khan Post: शिल्पा शिंदे ने हिना खान को दिया जवाब

हिना की पोस्ट के बाद शिल्पा शिंदे ने कहा था की कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके फेम बटोरना चाहते हैं. उनके इस स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर हिना खान के जवाब के तौर पर देखा गया. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होता है, तो 'लॉक अप 2' में हिना खान और शिल्पा शिंदे का आमना-सामना शो के सबसे पॉपुलर मोमेंट में से एक हो सकता है. हालांकि, दोनों के बीच क्या हुआ और यह एपिसोड ऑन-एयर होगा या नहीं, इसका खुलासा शो के ब्रॉडकास्ट के बाद ही होगा.


ये भी पढ़ें: हर शो में को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है... शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर लगाया आरोप


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola