Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 7 साल के लीप के बाद कितनी बदल गई सवी की जिंदगी, एक्ट्रेस बोली- जीवन में आगे बढ़ने…
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अब भाविका शर्मा ने ईशान की मौत और सीरियल में आए 7 साल के लीप को लेकर बात की है. उन्होंने ये भी बताया कि सवी काफी स्ट्रगल कर रही है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में हर गुजरते दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है. सीरियल के निर्माता अपने अपकमिंग एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. शो ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया है और दर्शकों ने ईशान की मौत के बाद सवी को ईशा के साथ रहते हुए देखा है. सभी ईशान को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. उनकी और सवी की जोड़ी सुपरहिट थी. अब शक्ति अरोड़ा की जगह हितेश भारद्वाज ने ले ली है. छोटी सरदारनी एक्टर सीरियल में रजत का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा गुम हैं किसी के प्यार में हितेश, कावेरी प्रियम, अंकित अरोड़ा, अनुज खन्ना, वरुण जैन, अमर्या खन्ना जैसे नए स्टार्स भी दिखाई दे रहे हैं.
शक्ति अरोड़ा और लीप को लेकर क्या बोली भाविका शर्मा
शक्ति अरोड़ा के शो से बाहर निकलने और गुम है किसी के प्यार में सात साल के लीप को लेकर भाविका शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि लीप के बाद उनका किरदार काफी मैच्योर हो गया है. अब कॉलेज गर्ल नहीं रहीं. उन्होंने ‘टाइम जंप’ के बाद रोमांटिक ड्रामा में आए बदलावों के बारे में बताते हुए कहा, सवी ‘अपने जीवन में आगे बढ़ गई है’.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…
शक्ति अरोड़ा के जाने के बाद सवी में क्या आए हैं बदलाव
मैडम सर अभिनेत्री ने ईशान (शक्ति अरोड़ा) की मौत के बाद सवी के जीवन में आई परेशानियों के बारे में भी बात की. भाविका शर्मा ने सास बहू और बेटियां को बताया, ”सवी के जीवन में बहुत कठिनाईयां आई हैं. वो बहुत ज्यादा मैच्योर हो गई है. उसका लुक भी चेंज हो गया है. वो कॉलेज गोइंग गर्ल नहीं रह रही, लेकिन उसने हार नहीं मानी है. वह लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. कहानी आगे बढ़ती रहेगी.” बता दें कि सवी अब सीरियल में साड़ी पहने दिखाई देती है.
गुम है किसी के प्यार में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, एक नए बच्चे सई के साथ सवी का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है. फैंस सवी और सई को एक साथ देखना पसंद कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब महसूस करते हैं. सई के घर पर एक पारंपरिक पूजा होगी और उसे अपनी कलाई पर एक धागा बांधना होगा. सईं सवी को धागा देती है और उसे इसे बांधने के लिए कहती है. दूसरी ओर सवी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










