Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में लीप आ रहा है. लीप के बाद ईशान यानी शक्ति अरोड़ा शो में नहीं दिखेंगे. सवी और ईशान की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब दोनों साथ में शो में नजर नहीं आएंगे.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक इन दिनों चर्चा में है. शो में लीप आने वाला है और कहानी बदल जाएगी. फिलहाल शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह है और लीप के बाद भाविका के अलावा दोनों का ट्रैक खत्म हो जाएगा. शक्ति के फैंस थोड़े दुखी है क्योंकि लीप के बाद वो नजर नहीं आएंगे. सीरियल में अब कुछ दिन ही सवी और ईशान की जोड़ी दिखने वाली है.

विज्ञापन


शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात
गुम है किसी के प्यार में ईशान यानी शक्ति अरोड़ा के किरदार को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला है. शक्ति ने हर सीन को काफी गहराई से निभाया. अब इस किरदार से उन्होंने क्या सीखा, इसे लेकर एक्टर ने बात की. शक्ति ने कहा, “ईशान से सीखी गई बातें धैर्य और अपने प्रियजनों के प्रति प्यार को दर्शाने का तरीका है. ईशान के साथ, मैं भी एक व्यक्ति और एक एक्टर के रूप में विकसित हुआ और हर दिन मुझे कुछ ना कुछ सीखने को मिला है. ईशान का रोल मेरे दिल के बहुत करीब रहा है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस किरदार की कहानी नहीं होगी खत्म, मुश्किल वक्त में बनेगी सवी की सपोर्ट सिस्टम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं


जानें अबतक क्या दिखाया गया गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में के एपिसोड में दिखाया गया कि सवी और ईशान भोसले के पूरे परिवार को भवर पाटिल ने बंधक बना लिया है. भवर, यशवंत को नाचने के लिए कहता है. हालांकि वो मना कर देता है. जिसके बाद भवर उनके दोनों बेटों ईशान और चिन्मय को मारने की बात करता है. यशवंत डांस के लिए मान जाता है. सवी दुल्हन बनकर आती है और उस देखकर भवर काफी खुश हो जाता है. दूसरी तरफ ईशा और शान्तुन भोसले कॉलेज पहुंचते है और पुलिस भी आती है. पुलिस जैसे ही दरवाजा खोलने की कोशिश करती है, वहां ब्लास्ट हो जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले ईशा के बाद इस किरदार की हुई फिर से वापसी, ईशान से है कनेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola