Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले ईशा के बाद इस किरदार की हुई फिर से वापसी, ईशान से है कनेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2024 9:27 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

हाल ही में सीरियल गुम है किसी के प्यार में ईशान की मां ईशा की वापसी हुई है. अब लीप से पहले एक और किरदार की वापसी हो गई है. अब ये कौन शख्स है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरिल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही दूसरा लीप आएगा. इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. भाविका शर्मा के अलावा कौन-कौन किरदार लीप के बाद नजर आएगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हाल ही में सीरियल में ईशान की मां ईशा की वापसी हुई है. उन्होंने खुद ये गुडन्यूज फैंस को दी. उनके वापस आने से फैंस काफी खुश है. अब एक और किरदार की फिर से शो में एंट्री हो गई है और वो है इंद्रनील भट्टाचार्य. इंद्रनील, ईशान के पिता का रोल निभाते हैं.


गुम है किसी के प्यार में शांतनु भोसले की हुई वापसी
गुम है किसी के प्यार में शांतनु भोसले का किरदार इंद्रनील भट्टाचार्य निभाते थे. हालांकि कुछ महीने पहले ही उन्होंने शो को अचनाक छोड़ दिया था. अब एक बार फिर से उनकी वापसी से फैंस खुश हो गए है. लेटेस्ट ट्रैक में शांतुन को दिखाया गया है. सीरियल में शांतुन अपने बेटे ईशान के साथ खड़ा रहता है. वो उसके हर गलती पर उसे समझाता है. बता दें कि इंद्रनील भट्टाचार्य ने कई सीरियल्स औऱ फिल्मों में काम किया है. इसमें इमली, मेहर, ख्वाहिश, कुमकुम, मेरे घर आई एक नन्ही परी, ससुराल गेंदा फूल, बड़े भैया की दुल्हनिया जैसे शो है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या बम ब्लास्ट में ईशान-सवी की हो जाएगी मौत, शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने किया खुलासा


गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि ईशान और सवी बात करते हैं. सवी, ईशान से कहती है कि उसे उससे प्यार हो गया और वो रीवा से प्यार करता है. वो उसकी भावनाओं की रिस्पेक्ट करती है और वो ये शहर छोड़कर जा रही है. ईशान उससे उसके सपनों को लेकर पूछता है. दूसरी तरफ यूरोप में, शांतनु ईशा को सुझाव देता है कि वे अपने सम्मेलन के बाद घर लौट आएं. अन्वी शांतनु को फोन करती है और उसे सारी बात बताती है. वो कहती है कि केवल ईशा ही ईशान और सावी की प्रेम कहानी को बचा सकती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola