Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jun 2024 8:22 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में एक और लीप लेने के लिए तैयार है. लीप के बाद भोसले परिवार, ईशान, रीवा का किरदार खत्म हो जाएगा. अब एक और एक्टर ने लीप से पहले शो को अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का सीरियल गुम है किसी के प्यार में 10 साल का लीप आ जाएगा और इसकी कहानी बदल जाएगी. भाविका शर्मा को छोड़कर पूरी कास्ट बदल जाएगी. सवी- ईशान की जोड़ी शो में फिर देखने नहीं मिलेगी. शक्ति, सुमित सिंह ने पुष्टि कर दी है कि वो लीप के बाद शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. वहीं, ईशान की मां ईशा यानी मानसी साल्वी की दोबारा शो में एंट्री हो रही है. इस बीच अब विजय बदलानी उर्फ ​​निशिकांत ने बताया कि लीप के बारे में जानकर उनका क्या रिएक्शन था.


लीप की खबर सुनकर चौंक गए थे विजय बदलानी
गुम है किसी के प्यार में विजय बदलानी, ईशान के चाचा निशिकांत भोसले के रोल में नजर आए. निशिकांत अपने बड़े भाई और अक्का साहेब की हर बात मानता है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विजय बदलानी ने बताया कि, “लीप की खबर हमारे लिए चौंकाने वाली थी. हम 2.1 रेटिंग पर थे और इस प्वाइंट पर लीप लेना हम में से ज्यादातर लोगों को सही नहीं लगा. हालांकि एक्टर ने कहा, शो में अब तक मेरा सफर अद्भुत रहा है और मैं हमेशा उन सुखद यादों को अपने दिल के करीब रखूंगा.”

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या बम ब्लास्ट में ईशान-सवी की हो जाएगी मौत, शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने किया खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या शो के सेट पर रीवा का बॉयफ्रेंड से हुआ खूब झगड़ा, आया पैनिक अटैक, बोलीं- सेट पर उनकी…


विजय बदलानी बोले- आखिरी दिन में रो दूंगा
विजय बदलानी ने गुम है किसी के प्यार में के अपने आखिरी दिन की शूटिंग को लेकर कहा, “मैं निश्चित रूप से रोने वाला हूं, क्योंकि मैं एक भावुक व्यक्ति हूं, देखते हैं कि चीजें कैसे सामने आती हैं.” वहीं, सीरियल में दिखाया गया है कि भवर झूठे केस में ईशान को जेल भेज देता है. हालांकि ऐन मौके पर सवी आकर गवाही देती है और ईशान को जेल से छुड़ा लेती है. भवर इस बात से काफी गुस्सा है और नया प्लान बनाता है. वो एक जूनिया आर्टिस्ट की मदद लेता है. दूसरी तरफ ईशान को फंसाने वाली लड़की के बारे में सवी को पता चल जाता है और वो उसके घर पहुंच जाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola