Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या शो के सेट पर रीवा का बॉयफ्रेंड से हुआ खूब झगड़ा, आया पैनिक अटैक, बोलीं- सेट पर उनकी…

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2024 8:35 AM

विज्ञापन

sumit singh

गुम है किसी के प्यार में रीवा का रोल प्ले कर रही सुमित सिंह को सेट पर पैनिक अटैक आया था. ऐसा इसलिए हुआ था कि सेट पर अचानक उनके कथित बॉयफ्रेंड शगुन पांडे आ गए. एक्ट्रेस ने अब इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लीप को लेकर लाइमलाइट में है. ईशान यानी शक्ति अरोड़ा ने कन्फर्म कर दिया कि वो शो को अलविदा कह रहे हैं. इस बीच सीरियल के कई अन्य किरदारों ने शो छोड़ने की पुष्टि कर दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी रीवा का रोल प्ले कर रही सुमित सिंह को सेट पर पैनिक अटैक आया था. ऐसा इसलिए हुआ था कि सेट पर अचानक उनके कथित बॉयफ्रेंड शगुन पांडे आ गए. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई और एक्ट्रेस को पैनिक अटैक आ गया था. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.


क्या गुम है किसी के प्यार में की रीवा का बॉयफ्रेंड संग हुआ लड़ाई
गुम है किसी के प्यार में रीवा यानी सुमित सिंह की एंट्री लीप आने के बाद हुई थी. सीरियल में उनका किरदार रीवा का है, जो ईशान से बहुत प्यार करती है. इस बीच शो के सेट पर एक्टर शगुन पांडे के साथ उनकी लड़ाई की खबरें चल रही है. अब इसपर एक्ट्रेस ने पिंकविला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने शगुन संग डेटिंग की अफवाहों का खारिज कर दिया. एक्ट्रेस ने कहा वो शगुन के साथ रिलेशनशिप में नहीं है. उनके बीच फैमिली रिलेशनशिप है. हालांकि किस तरह कै फैमिली रिलेशनशिप है, इस बारे में एक्ट्रेस ने नहीं बताया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…


सुमित सिंह ने बताया क्यों सेट पर आए थे शगुन पांडे
सुमित सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं लग रही थी. ये बात उन्होंने जब शगुन पांडे को बताई तो वो उन्हें देखने सेट पर आ गए. एक्ट्रेस ने कहा शगुन सेट पर आए थे क्योंकि वो उनकी हेल्थ को लेकर परेशान थे. सुमित ने कहा कि सेट पर उनकी शगुन के साथ कोई लड़ाई नहीं हुई. हालांकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो शूट करने के लिए रेडी थी. लेकिन प्रोडक्शन टीम ने खुद उसे आराम करने के लिए कहा. गौरतलब है कि चर्चा थी कि एक्ट्रेस का गुम है किसी के प्यार में सीरियल के किसी मेल को-स्टार से क्लोजनेस बढ़ रहा था और शगुन ये देखने आए थे. इसी को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुआ.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola