Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. पहले कहा जा रहा था कि इसमें हर्षद चोपड़ा, शक्ति अरोड़ा की जगह लेने वाले है. हालांकि अब एक और नाम सामने आया है,
सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 6-7 साल का लीप आएगा, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस कर दिया जाएगा. यहां तक कहा जा रहा है कि शक्ति 18 जून तक अपना सारा शूट कंप्लीट कर लेंगे. इसके बाद सुनने में ये आया कि उनकी जगह हितेश भारद्वाज लेने वाले हैं. हितेश शो में लीड रोल निभाएंगे. अब इसपर हितेश भारद्वाज ने रिएक्ट किया.
शक्ति अरोड़ा की जगह लेंगे हितेश भारद्वाज
गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. पहले कहा जा रहा था कि इसमें हर्षद चोपड़ा, शक्ति अरोड़ा की जगह लेने वाले है. हालांकि अब हितेश भारद्वाज का नाम सामने आया है. टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में हितेश ने कहा कि शो के मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है. उन्होंने अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. एक्टर ने साथ में ये भी कहा कि कुछ अभी फाइनल नहीं हुआ है और इतनी जल्दी पुष्टि करना ठीक नहीं होगा. एक बार सब कुछ फाइनल हो जाए, तब ही वो इसपर कुछ कह पाएंगे.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ईशान को नहीं किया जाएगा रिप्लेस, मेकर्स ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी
गुम है किसी के प्यार में अबतक हुआ ये खास
गुम है किसी के प्यार में अबतक दिखाया गया कि ईशान डिनर के लिए रीवा के घर जाता है. वहां पर रीवा के माता-पिता उसे तोहफे के रूप में एक सप्ताह का पेरिस हनीमून पैकेज देते है. इसे देखकर रीवा काफी खुश हो जाती है. तभी उसे हरिणी का फोन आता है कि सवी जेल में बंद है. इंस्पेक्टर भंवर पाटिल ने सवी को एक फर्जी रेव पार्टी में गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाते है. ईशान वहां आकर उसे छोड़ा ले जाता है. ये देखकर पाटिल काफी गुस्सा हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










