Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या अभिषेक निगम की शो में होगी एंट्री, सवी साथ वायरल वीडियो पर बोले- ये मेरे हाथ में...
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 May 2024 8:54 AM
abhishek nigam
गुम है किसी के प्यार में का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक्टर अभिषेक निगम दिखे थे. अब इसपर वायरल वीडियो पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपने ट्रैक को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में है. कहा जा रहा है कि शो में 10 साल का लीप आएगा और कहानी मे बदलाव किया जाएगा. ऐसी खबरें भी है कि शक्ति अरोड़ा जो ईशान का रोल निभा रहे हैं, वो सीरियल को अलविदा कह देंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कहा नहीं गया है. वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सवी के साथ अभिषेक निगम दिखे थे. अब अभिषेक ने इसपर रिएक्ट किया है.
क्या गुम है किसी के प्यार में अभिषेक निगम आएंगे नजर
गुम है किसी के प्यार में अभी भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक निगम और सवी साथ में नजर आ रहे थे. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये अभिषेक का ऑडिशन क्लिप है. कहा जा रहा है अभिषेक के शो में काम करने को लेकर खबरें बेसलेस है. वो पहले से ही शो पुकार – दिल से दिल तक में काम कर रहे हैं. ऐसे में किसी अन्य शो में काम करना, वो भी स्पेशली लीड रोल के रूप में, तो ये पॉसिबिल नहीं हैं.
अभिषेक निगम ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट
अभिषेक निगम ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि पिछले साल उन्होंने गुम है किसी के प्यार में के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि मेकर्स और उनके बीच बात नहीं बनी. उन्होंने कहा कि एक एक्टर के रूप में उनका काम अच्छे रोल्स के लिए ऑडिशन देना है, लेकिन सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है. वहीं, शो के ट्रैक की बात करें तो सवी ने बिजली कार्यालय को फोन किया और पता चला कि उनकी ओर से कोई समस्या नहीं है. फिर वह यह जानकारी चिन्मय के साथ साझा करती है और छात्रों को प्रेरित करने के लिए एक योजना तैयार करती है. चिन्मय की सहायता की मांग करते हुए, सवी को भोसले संस्थान तक पहुंच प्रदान की जाती है. चिन्मय और उनके छात्र डांस कर छात्रों को एग्जाम में लिखने के लिए मोटिवेट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










