Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में सीरियल में आ रहा 10 साल का लीप, इस एक्टर के साथ दिखी सवी, VIDEO

Shakti Arora on returning to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आएगा, ऐसा कहा जा रहा है. सीरियल की कहानी में नया लीप आने के बाद नया ट्विस्ट आएगा, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लीप को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सीरियल में 10 साल का लीप आएगा. सारे किरदार बदल दिए जाएंगे, सिवाय भाविका शर्मा के. हालांकि मेकर्स की और से आधिकारिक तौर पर इसपर कुछ कहा नहीं गया है. फैंस सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सवी के साथ एक नया एक्टर दिख रहा है. जिसके बाद फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं कि क्या सच में शक्ति अरोड़ा शो को अलविदा कह रहे हैं.
क्या गुम है किसी के प्यार आएगा दूसरा लीप
गुम है किसी के प्यार में दूसरा लीप आया था और इसमें भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह की एंट्री हुई थी. अब फिर से एक लीप आने की बात जानकर फैंस उत्साहित है. अब ये एक्स (पहले ट्विटर) पर सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है. वीडियो में एक ऑफिस दिख रहा है और वहां सवी सोफे पर सोते दिख रही है. जिसके बाद एक्टर अभिषेक निगम इसमें एंट्री करते हैं और सवी को सोते देखते हैं. अब अभिषेक, शक्ति अरोड़ा की जगह लेंगे या नहीं, इससे मेकर्स ही पर्दा हटा सकते हैं.
गुम है किसी के प्यार में करववीर बोहरा की होगी एंट्री
गुम है किसी के प्यार में करणवीर बोहरा की एंट्री होने वाली है और उन्होंने ये बात खुद कन्फर्म किया था. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी खुद को निर्दाष साबित करने के लिए जी-जान लगा देगी. सवी को जैकब और उसके दोस्तों के खिलाफ सबूत मिल जाएगा. सवी उनके कबूलनामे को स्मार्ट घड़ी पर रिकॉर्ड कर लेगी और खुद को बुगनाह साबित करेगी. जिसके बाद कॉलेज भी उसे बेगुनाह साबित कर लेगा और ये देखकर ईशान और राव साहब हैरान हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










