Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के प्यार में दीवानी हुई सवी, अब रीवा बनेगी विलेन, कैसे करेगी दोनों को अलग
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Apr 2024 7:58 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान से कहती है कि उसकी साड़ी से उसके बाल पोछ दे क्योंकि वो गीले है. ईशान उसके बालों को पोछता है और इस दौरान सवी उसे देखती रहती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा का सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने ट्रैक की वजह से काफी रोमांचक हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी को ईशान से प्यार हो रहा है. ईशान, हरिणी की जान बचाने में सवी की मदद करता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा को शक हो जाएगा कि सवी को उसेस प्यार हो गया है. वो उसके बदले हुए भाव को नोटिस करेगी और उसके बाद वो बड़ा प्लान बनाएगी. रीवा, सवी और ईशान को दूर रखने की कोशिश करेगी.
सवी को याद आया अपना बचपन
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रतीक, ईशान और सवी की हेल्प करता है. सवी कार से बाहर आती है. जिसके बाद प्रतीक उन्हें सलाह देता है कि उन्हें चाय पीना चाहिए क्योंकि ईशान लगातार छींक रहा है. सवी से ईशान पूछता है कि कब से वो क्लॉस्ट्रोफोबिक हो गई. सवी अपने साथ बचपन में हुए घटना के बारे मे जिक्र करता है कि कैसे वो अपने माता-पिता के साथ एक प्लेन में घंटों फंसी हुई थी. वो बताती है कि एक ही जगह में ज्यादा समय के लिए वो बंद नहीं रह सकती.
ईशान के प्यार में पड़ी सवी
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, ईशान से कहती है कि उसकी साड़ी से उसके बाल पोछ दे क्योंकि वो गीले है. ईशान उसके बालों को पोछता है और इस दौरान सवी उसे देखती रहती है. वहीं, भोसले हाउस दोनों पहुंचते है और सवी देखती है कि ईशान के हाथ से खून बह रहा है. ये देखकर सवी काफी परेशान हो जाती है और उसके हाथ से खून साफ करती है. रीवा उसके बदले व्यवहार को देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. रीवा भी उसके हाथ से खून साफ करती है ये देखकर सवी को थोड़ा बुरा लगता है. वहीं, अगले दिन कॉलेज जाने के टाइम पर सवी, ईशान को उसे कॉलेज छोड़ने के लिए कहती है. रीवा कहती है वो गाड़ी चलाएगी क्योंकि उसके हाथ में चोट लगी है. सवी, ईशान को अपने साथ पीछे बैठने के लिए कहती है. क्या रीवा अब विलेन बनेगी. क्या वो उन दोनों को अलग करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










