Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Apr 2024 7:57 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी के सामने एक बड़ा खुलासा करता है. ईशान बताता है कि उसकी वजह से ही उसके परिवार की जान गई. सवी ये जानकर चौंक जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी रेटिंग इस हफ्ते कम हुई है. झनक सीरियल ने गुम है किसी के प्यार में को पीछे छोड़ दिया है. सवी और ईशान का शो तीसरे नंबर पर आ गया है. वहीं, मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जो काफी मजेदार है. प्रोमो के अंत में ऐसा ट्विस्ट दिखाया गया है, जो दर्शकों को आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित कर देगा. आपको बताते हैं कि प्रोमो में आखिर क्या है.
ईशान के प्यार में खोई सवी
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में खूब सारा मेलोड्रामा देखने को मिल रहा है. स्टार प्लस ने नया प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो में दिखाया गया है कि सवी कार से कही जाती होती है और वो ईशान की तसवीर देखती रहती है. उसे ड्राइवर के चेहरे में भी ईशान नजर आता है. कार के बाहर वो देखती है कि बाइक पर बैठा इंसान भी ईशान है. सवी उसके ख्यालों में खोई रहती है, लेकिन उसके सामने जल्द ही बड़ा खुलासा होने वाला है.
ईशान ने बताया सवी को सारी सच्चाई
गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में दिखाया गया है कि ईशान, सवी के लिए चाय लेकर आता है. वो उससे कहता है कि उसे कुछ कहना है. सवी को लगता है कि वो उससे प्यार का इजहार करेगा. ईशान कहता है कि उसके परिवार की मौत का कारण वो है. सवी हैरान हो जाती है और उसके हाथ से चाय का कप नीचे गिर जाता है. क्या ये सच्चाई जानकर सवी उससे प्यार करना छोड़ देगी. क्या सवी और ईशान का रिश्ता अब खत्म हो जाएगा. क्या सवी भोसले हाउस छोड़कर चली जाएगी. आगे चलकर कई खुलासे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










