Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2024 4:30 PM

विज्ञापन

Shakti Arora on returning to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें लीप आएगा. लीप के बाद सवी इसका हिस्सा नहीं होगी. अब इसपर भाविका शर्मा ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों सुर्खियों में लगातार बना हुआ है. कहा जा रहा है कि सीरियल में लीप आने वाला है. इसे लेकर फैंस परेशान हो गए है. हाल ही में कहा गया कि शक्ति अरोड़ा, जो ईशान का रोल प्ले कर रहे हैं, वो शो छोड़ रहे हैं. अब शक्ति ने कन्फर्म कर दिया है कि अब वो शो का हिस्सा नहीं होंगे. इस बीच भाविका शर्मा ने लीप को लेकर बात की.


‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप को लेकर सवी ने कही ये बात
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप के बाद ईशान यानी शक्ति अरोड़ा नजर नहीं आएंगे. ऐसा भी कहा जा रहा है कि सवी यानी भाविका शर्मा भी इसका हिस्सा नहीं होगी. हालांकि इसपर ना तो मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस ने कुछ कहा है. इस बीच इंडिया फोरम्स ने शो में लीप के बारे में एक्ट्रेस से पूछा. इसपर भाविका ने कहा, “मुझे इस खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है.” फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…


‘गुम है किसी के प्यार में’ अबतक क्या हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में’ अबतक दिखाया गया कि अभीजीत को कुछ बदमाश बुरी तरह से पीटते है और इसकी वजह से उसे अस्पातल में भर्ती होना पड़ता है. अभीजीत अपनी हालत का जिम्मेदार सवी को ठहराता है. पाटिल, सवी को बताता है कि अभीजीत को मारने के लिए ईशान ने बदमाशों को पैसे दिए थे. सवी ये सुनकर यकीन नहीं करती, लेकिन पाटिल उसे बदमाशों के पास ले जाता है और वो ईशान का नाम लेते है. सवी, ईशान से ये बात पूछने के लिए जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola