Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 4: आयुष्मान की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी, कमाए इतने करोड़
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Dec 2021 9:13 AM
आयुष्मान खुराना फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही हैं. फिल्म ने चौथे दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है.
Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ बॉलीवुड की बाकी लव स्टोरी से जरा हटके है. फिल्म के जरिए डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) बेहद संवेदनशील कहानी लेकर आए हैं. फ़िल्म में इमोशन-ड्रामा औऱ इसकी कहानी सबसे अलग है और यही इसे सारी मूवीज से अलग बनाती है. हालांकि कमाई के मामले में फिल्म लगातार धीमी होती जा रही है. वीकेंड पर मूवी ने 5 करोड़ की कमाई की.
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी थी. जिसके बाद अब वीक डे पर एक बार फिर से फिल्म कमाई के मामले में धीमी गति से चल रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया था.
‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन 3.25 करोड़, दूसरे दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन 4.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब चौथे दिन फिल्म ने महज 1.75 करोड़ की कमाई की है. अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो 13.75 की कमाई कर ली है. दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन छोटे शहरों में फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रहे.
Also Read: Chandigarh Kare Aashiqui Box Office Collection Day 3: फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा, कमाए इतने करोड़
डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की कहानी हटके है. इसमें आयुष्मान खुराना ने एक बॉडी बिल्डर का किरदार निभाया हैं और वाणी कपूर एक जुम्बा टीचर बनी हैं. फिल्म रोमांटिक ड्रामा है लेकिन इसकी आगे की कहानी इसमें नये- नये ट्विस्ट लाती है. दोनों को एक दूसरे से प्यार होता है लेकिन कहानी तब बदलती है जब एक्टर को पता चलता है कि मानवी एक ट्रांसजेंडर महिला है. इस फिल्म में अभिषेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौरव शर्मा, योगराज सिंह और अंजन श्रीवास्तव ने भी काफी अहम रोल प्ले किया हैं.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










