They Call Him OG: फिल्म निर्माता सुजीत ने पवन कल्याण की 'ओजी' से अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' की तुलना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नुकसान होता है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Sep 2025 12:35 PM
फिल्म निर्माता सुजीत ने ओजी और गुड बैड अग्ली की तुलना पर की बात. फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG: पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी' और अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' के बीच हो रही तुलना पर निर्देशक सुजीत ने अपनी चुप्पी तोड़ी. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.
They Call Him OG: पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, अर्जुन दास और श्रीया रेड्डी नजर आ रहे हैं. यह कहानी एक ऐसे पूर्व गैंगस्टर की है, जिसे मजबूरी में रिटायरमेंट से बाहर आना पड़ता है, फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही दुनिया भर में ₹171 करोड़ की कमाई कर ली है.
इस बीच अब हाल ही में फिल्म निर्माता सुजीत ने अपनी फिल्म ओजी और अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली, जिसने दुनिया भर में ₹248 करोड़ की कमाई की, के बीच हो रही तुलना पर चुप्पी तोड़ी है. आइए पूरी डिटेल बताते हैं.
दोनों फिल्मों के बीच की समानताओं पर सुजीत ने क्या कहा?
आइडलब्रेन को दिए इंटरव्यू में सुजीत ने कहा कि ओजी की कहानी उन्होंने बहुत पहले लिख ली थी, जब तक गुड बैड अग्ली पर काम शुरू भी नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि “मैंने ओजी का टीजर तब रिलीज किया था जब उन्होंने गुड बैड अग्ली के लिए भी लिखना शुरू नहीं किया था. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं. आदिक मुझे सचमुच प्यार करते हैं, जब मैंने साहो बनाई थी, तब उन्होंने मुझे एक लंबा संदेश भेजा था.”
“उन्होंने मुझे मैसेज करके बताया था कि वह मेरे काम के वाकई सबसे बड़े प्रशंसक हैं. मैं उन्हें उनकी पहली फिल्म, त्रिशा इलाना नयनतारा, से जानता हूं. मैंने उन्हें फिल्म के लिए फीडबैक भी दिया था. इसलिए, मुझे पता है कि उन्होंने तब कहानी लिखना भी शुरू नहीं किया था.”
ओजी और गुड बैड अग्ली की तुलना पर फिल्म निर्माता ने क्या कहा?
निर्देशक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “जब कोई दूसरी फिल्म पहले रिलीज हो जाती है और मेरी बाद में आती है, तो लोगों को लगता है कि हमने कॉपी किया है. उनकी फिल्म में ‘OG संभवम’ नाम का गाना भी पहले आया. इसका नुकसान मुझे उठाना पड़ता है. लेकिन मुझे खुशी है कि अजित की फिल्म को भी अच्छी सफलता मिली. मुझे अजित बहुत पसंद हैं.”
बता दें कि ओजी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ इसी साल अप्रैल में आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










