Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: रिलीज से पहले फिल्म ने की जमकर कमाई, एडवांस बुकिंग में छाई वरुण धवन की फिल्म

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'की एडवांस बुकिंग, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection Day 1: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिलीज होने में कुछ दिन ही बचे हुए हैं. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं. एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिएक्शन दिया था. मूवी का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से होगी. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर काफी दमदार और पावरफुल था. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगी, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. फिलहाल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने एडवांस बुकिंग में अभी तक कितना कमाया?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने एडवांस बुकिंग में अभी तक ज्यादा नहीं कमाया क्योंकि बुकिंग 28 सितंबर को ही शुरू हुई है. sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 7 बजे तक फिल्म ने 1597 शोज के लिए 5188 टिकट्स बिके हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले 26.97 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ब्लॉक सीट्स की बात करें तो अभी तक इसने 1.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें इजाफा होगा.

Sunny sanskari ki tulsi kumari advance booking

वरुण धवन ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर क्या कहा?

वरुण धवन ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर कहा, “हम ये वादा नहीं करते कि ये फिल्म आपकी जिंदगी में कोई बदलाव लाएगी, लेकिन हां इतना जरूर वादा है कि ये आपका मूड बदल देगी.ये कोई ज्ञान देने वाली फिल्म नहीं है बस एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर आप चेहरे पर मुस्कान लेकर बाहर निकलेंगे. ये एक खुशमिजाज फिल्म है. आज के समय में ऐसी ही फिल्म की जरूरत है.”

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ये गाने मचा रहे धूम

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सॉन्ग पनवाड़ी, परफेक्ट और बिजुरिया रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा. ये सॉन्ग्स पर खूब सारे रील्स बन रहे हैं. फिल्म की कहानी दो पूर्व प्रेमियों की है, जो अपने पुराने प्यार को दोबारा से पाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें- Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘निशानची’, कलेक्शन सुनकर लगेगा झटका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola