Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘निशानची’, कलेक्शन सुनकर लगेगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2025 2:37 PM
निशानची का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Nishaanchi Box Office Collection: ऐश्वर्य ठाकरे की फिल्म 'निशानची' का बॉक्स ऑफिस पर बैंड बज गया. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म का कोई जादू नहीं चला. चलिए आपको 9वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
Nishaanchi Box Office Collection: 19 सितंबर को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की. फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने काफी प्रमोशन किया था, लेकिन रिलीज के बाद मूवी की हवा टाइट हो गई. फिल्म टिकट खिड़की पर परफॉर्म नहीं कर पाई और कुछ ही दिनों में इसका बैंड बज गया. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 के सामने निशानची नहीं चल पाई. चलिए आपको 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
निशानची का 9वें दिन हाल बेहाल
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘निशानची’ ने भारत में 9वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई 1.27 करोड़ रुपये हो गई है और इसने वर्ल्डवाइड 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है और मूवी में उनका डबल रोल है. इसके अलावा मूवी में मोनिका पंवार और वेदिका पिंटो ने भी अहम किरदार निभाया हैं. वहीं, जॉली एलएलबी 3 की कमाई की बात करें तो इसने 9 दिनों में 85 करोड़ कमा लिए. जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.
निशानची ने भारत में किस दिन कितनी कमाई की?
Nishaanchi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 2- 0.4 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 3- 0.28 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 4- 0.12 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 5- 0.06 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 6- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 7- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Total Collection- 1.27 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










