Jolly LLB 3 Box Office Records: 'जॉली LLB 3' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 'मद्रासी' को छोड़ा पीछे, अगला टारगेट सनी देओल की 'जाट'
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Sep 2025 11:53 AM
जॉली LLB 3 ने बनाया एक और रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Records: कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी दिखी हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली. चलिए आपको बताते हैं मूवी ने अब कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है.
Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मूवी ने छह दिन में ही 69 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. फिल्म दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसने अबतक 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म हर दिन लगभग अपनी कमाई से रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने मद्रासी को पीछे छोड़ दिया है.
‘जॉली एलएलबी 3’ ने मद्रासी का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ का जादू देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चल रहा है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने पांच दिन में 101.50 करोड़ रुपए कमा लिए. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छठे दिन ने 4.25 करोड़ की कमाई की और टोटल कमाई 69.75 करोड़ हो गई है. फिल्म ने मद्रासी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 97.69 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. अब फिल्म का अगला टारगेट हरि हरा वीरा मल्लू (115.2 करोड़) और सनी देओल की जाट (117.5 करोड़) है. जाट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन किया था. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन बने थे.
‘जॉली एलएलबी 3’ ने कितनी कमाई कर ली
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 12.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2 20 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3 21 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4 5.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5 6.5 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6 4.25 करोड़ रुपये
- Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7 0.02 करोड़ रुपये (Early Reports)
नेट कलेक्शन 69.72 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










