Kodak का 65-इंच Mini LED 4K TV इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 108W का स्पीकर सिस्टम

Kodak 65-inch Mini LED 4K TV
Kodak ने इंडिया में अपनी पहली मिनी LED TV लॉन्च कर दी है. ये टीवी 65 इंच का बड़ा स्क्रीन लेकर आया है, जिसमें 108W स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही आपको Google TV सपोर्ट भी मिलेगा और गेमिंग के शौकीनों के लिए भी इसमें खास फीचर्स मौजूद हैं.
Kodak ने अपना पहला 65 इंच का Mini LED TV लॉन्च कर दिया है. इसमें Mini LED बैकलाइटिंग के साथ Quantum Dot कलर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे रंग और भी ज्यादा चमकदार दिखते हैं. इसके साथ ही TV में 1500 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस और 108W की छह-स्पीकर ऑडियो सिस्टम है, जो कमरे को भर देने वाला साउंड देती है. ये TV उन लोगों के लिए है जो हाई ब्राइटनेस वाले HDR एक्सपीरियंस और बढ़िया साउंड चाहते हैं. आइए इस टीवी के फीचर्स और प्राइस पर नजर डाल लेते हैं.
कितनी है कीमत?
Kodak का ये 65-इंच वाला Mini QD LED 4K TV 54,999 रुपये में उपलब्ध है. लेकिन अभी एक शुरुआती बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसकी वजह से आपको ₹3,000 की छूट मिल जाएगी. ये TV फिलहाल सिर्फ Amazon इंडिया पर ही खरीदा जा सकता है.
कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
इस टीवी में Mini QD पैनल इस्तेमाल हुआ है. यानी इसमें Mini LED बैकलाइटिंग के साथ Quantum Dot लेयर भी है. Mini LED की वजह से बैकलाइट जोन की संख्या बढ़ जाती है, जिससे ब्राइट और डार्क एरिया पर कंट्रास्ट और कंट्रोल बेहतर हो जाता है. Kodak का दावा है कि ये टीवी 1500 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस और 100,000:1 का कंट्रास्ट रेशियो दे सकता है.
इसमें Dolby Vision, HDR10 और HLG फॉर्मैट्स सपोर्ट हैं. Quantum Dot तकनीक की मदद से टीवी 1.1 अरब से ज्यादा रंगों को दिखा सकता है और अल्ट्रा-वाइड कलर गामट भी देता है. इसका मतलब HDR मूवीज और स्पोर्ट्स देखने में रंग और भी ज्यादा रियलिस्टिक लगेंगे.
गेमिंग के लिए भी ये टीवी तैयार है. इसका पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें VRR, ALLM और MEMC फीचर्स हैं. VRR स्क्रीन टीयरिंग कम करता है, ALLM टीवी को ऑटोमैटिक लो-लेटेंसी मोड में बदल देता है, और MEMC मूवमेंट को स्मूथ बनाता है.
इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत है इसका बिल्ट-इन सिक्स-स्पीकर सिस्टम, जिसकी टोटल पावर 108W है. कोडक के अनुसार इसमें दो सबवूफर और दो ‘स्काई’ सबवूफर शामिल हैं. साथ ही, ये टीवी Dolby Atmos और Dolby Digital Plus को सपोर्ट करता है.
टीवी Google TV पर चलता है. इससे आपको 10,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है. Google TV का खास फीचर ये है कि ये अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक जगह इकट्ठा करके आपको पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek प्रोसेसर है. साथ में Mali-G52 GPU, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दिया गया है. कनेक्टिविटी के मामले में भी टीवी कमाल का है. तीन HDMI पोर्ट्स (ARC और CEC सपोर्ट के साथ), दो USB पोर्ट, ऑप्टिकल ऑडियो आउट, ड्यूल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) और Bluetooth 5.0 हैं. इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन Chromecast और Apple AirPlay है. इसमें आपको रिमोट वॉयस-इनेबल्ड Google Assistant मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi लायी सबसे किफायती 75-इंच QLED TV, प्री-बुकिंग पर 4 साल की फ्री वारंटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




