‘इमरजेंसी’ से भी पीछे छूटी कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. चार दिन में मूवी पांच करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 4: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. वहीं, पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

चौथे दिन सिर्फ 58 लाख रुपये की कमाई

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 65 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 4.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

पहले वीकेंड में दिखी थी हल्की बढ़त

फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 1.45 करोड़ रुपये पहुंच गई. रविवार को फिल्म ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार रहा-

  • पहला दिन (शुक्रवार): 1 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार): 1.45 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार): 1.80 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (सोमवार): 65 लाख रुपये

कुल कलेक्शन: 4.90 करोड़ रुपये

कंगना की पिछली फिल्मों से कैसी रही तुलना?

अगर कंगना रनौत की पिछली रिलीज फिल्मों से तुलना करें तो ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्रदर्शन मिक्स है. इस साल रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के चार दिनों में करीब 11.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो ‘भारत भाग्य विधाता’ से काफी ज्यादा है. वहीं, कंगना की इससे पहले आई फिल्म ‘तेजस’ ने चार दिनों में लगभग 4.20 करोड़ रुपये कमाए थे.

सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म की कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है. फिल्म का सह-निर्माण कंगना रनौत ने भी किया है. इसमें कंगना के अलावा ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं.फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में तैनात मेडिकल स्टाफ की बहादुरी पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- संचिता उगले की मौत पर भाई का चौंकाने वाला दावा, बोले- सुशांत सिंह राजपूत की तरह दबाव झेल रही थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola