टीम इंडिया की विक्ट्री परेड देख शाहरुख खान का सीना हुआ गर्व से चौड़ा, बोले- हमारे खिलाड़ियों ने हमें ऊंचाइयों पर…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Shah Rukh Khan

मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड के दौरान टीम इंडिया का स्वागत शानदार तरीके से किया गया. इस पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. शाहरुख खान ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है.

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम वापस अपने देश भारत लौट आई हैं. टीम का स्वागत पूरे जोश से हर भारतीय से किया. मुंबई के मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस निकाला गया और इसे देख हर किसी के आंखों में खुशी के आंसू छलक गए. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे, जिसमें चैंपियस को देखने के लिए हजारों की भीड़ दिखी. इस परेड की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसपर बॉलीवुड के किंग खान ने रिएक्ट किया है. साथ ही कई सेलेब्स ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है.

शाहरुख खान हुआ भावुक

देशभर के फैंस ने टीम इंडिया की परेड को देखा और इस जीत को सेलिब्रेट किया. शाहरुख खान भी वीडियो देख इसपर खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए. किंग खान इमोशनल भी हो गए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बॉयज को इतना खुश और इमोशनल देख मेरा दिल गर्व से भर जाता है. भारतीयों के लिए यह एक अद्भुत क्षण है- अपने बॉयज को हमें इतनी महान ऊंचाइयों पर ले जाते देखना. मेरी टीम इंडिया को ढेर सारा प्यार और अब पूरी रात नाचते रहो.

India Wins T20 World Cup: भारत की जीत पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल, सनी देओल बोले- आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली

विक्की कौशन बोले- “वेलकम होम चैंपियंस”

विक्की कौशल ने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए वीडियो पोस्ट किया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्की ने लिखा, “वेलकम होम चैंपियंस!” वहीं, आयुष्मान खुराना ने भी टीम का यही वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “वेलकम होम बॉयज.” अनन्या पांडे, संजना सांघी और अंगद बेदी सहित कई स्टार्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी. अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर मुंबई में जीत के जश्न की कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, वाहेगुरू. संजना ने लिखा, “हां, हम क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेते हैं.”

भव्य स्वागत देख रोहित हुए खुश, फैंस को किया धन्यवाद

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola